Move to Jagran APP

कुलवंत होंगे कपूरथला से संयुक्त समाज मोर्चा के प्रत्याशी

संयुक्त समाज मोर्चा ने कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी से प्रत्याशी घोषित किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:01 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 10:01 PM (IST)
कुलवंत होंगे कपूरथला से संयुक्त समाज मोर्चा के प्रत्याशी
कुलवंत होंगे कपूरथला से संयुक्त समाज मोर्चा के प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, कपूरथला कपूरथला : शिरोमणि अकाली दल में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर काम करने रहने के बाद रिवायती पार्टियों की सियासत से किनारा कर सवा साल पहले किसान आंदोलन से जुड़ने वाले कुलवंत सिंह जोशन को संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से विधान सभा हलका कपूरथला से चुनाव मैदान में उतारा गया है। जोशन के अलावा सुल्तानपुर लोधी से हरप्रीतपाल सिंह विर्क सहित पंजाब के 22 हलकों से उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने विरासती विधान सभा हलके के राजनीतिक पारे को काफी बढ़ा दिया है।

loksabha election banner

1988 में किरती किसान यूनियन से समाजिक व राजनीतिक कार्यों की शुरुआत करने वाले कुलवंत सिंह जोशन 1995 में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। 1998 से लेकर 2012 तक वह यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव रहे। इसके अलावा वह पांच साल यूथ अकाली दल पंजाब के सीनियर वाइस प्रधान भी रहे। इसके बाद जोशन अकाली दल की वर्किग कमेटी के मेंबर भी रहे। किसान आंदोलन के साथ जुड़ने से पहले कुलवंत सिंह जोशन अकाली दल में जत्थेबंदक सचिव के पद पर कार्यरत थे।

कुलवंत सिंह जोशन एक कामरेड विचारधारा वाले नेता माने जाते थे जिन्होंने राजनीतिक पार्टियों से अलग राह अपनाते हुए किसान आंदोलन को प्रमुखता दी। शनिवार को संयुक्त समाज मोर्च के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजावेल की तरफ से उन्हें कपूरथला हलके से एसएएम उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया गया है।

लगभग 51 साल के कुलवंत सिंह जोशन का जन्म गांव कोकलपुर में हुआ, जिन्हें ट्रेड यूनियन से जुड़ने का विरासत में ही गौरव रहा है। जोशन के चाचा टेक सिंह टक्कर एक बड़े किसान नेता माने जाते थे, जिन्होंने काफी लंबे समय तक किरती किसान यूनियन की प्रधानगी की। 1977 में गांव छोड़ कर कुलवंत सिंह जोशन अपने परिवार के साथ कपूरथला शहर में आकर बस गए और उन्होंने राजनीति के साथ साथ कृषि के विभिन्न किस्म के औजार बनाने का कार्य शुरू किया।

कुलवंत सिंह जोशन ने बताया कि उनकी प्राथमिकता किसान के समस्याओं का समाधान करवाना था। चुनाव राजनीति की कोई योजना नही था। संयुक्त समाज मोर्चे के वरिष्ठ नेताओं व बलबीर सिंह राजेवाल तरफ से उन पर बहुत बड़ा भरोसा जताया गया है। उसके मद्देनजर अब वह घर घर जाकर दस्तक देगे और हलके की जनता को संयुक्त समाज मोर्चे के पक्ष में लामबंद करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.