हवेली की दीवार फांद कर एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी पुलिस ने हवेली की दीवार फांद कर एक युवक पर जानलेवा ह
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी पुलिस ने हवेली की दीवार फांद कर एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप ¨सह पुत्र सर्बजीत ¨सह निवासी मोहल्ला जट्टपुरा पुरानी आबादी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी के साथ-साथ पशु पालने का भी काम करता है उसने पुलिस लाईन के पीछे अपनी जमीन पर हवेली बनाई हुई है और चार दीवारी कर गेट लगाया हुआ है। जहां पर उसके व चाचा मलकीत ¨सह के पशु बांधे होते है। बीते दिन वह दोपहर को हवेली पर मौजूद था और गेट अंदर से बंद था। तभी अजय नाहर, सैम मोमी निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़, ¨प्रस निवासी मोहल्ला बकरखाना, अजय दुलोवाल व 2-3 अज्ञात युवक तेजधार हथियारों से लैस होकर हवेली की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए और आते ही अजय नाहर ने ललकारा मारा कि आज गगनदीप को नहीं छोड़ेंगे। यह हमें मोहल्ले में आने से रोकता है। सभी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। शोर मचाने पर खेतों में चारा काट कर रहे उसके चाचा मलकीत ¨सह व उनका लड़का मनवीर ¨सह मौके पर आ गए। लेकिन तब तक सभी हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। उन्होंने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के ब्यानों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।