अमेरिका में नस्लीय हिंसा का शिकार हुआ कपूरथला का युवक, हमलावर ने गोली मारी
अमेरिका में पंजाब का एक युवक नस्लीय हिंसा का शिकार हो गया। उसे उक अमेरिकी व्यक्ति ने गोली मार दी।
जेएनएन, कपूरथला। अमेरिका में कपूरथला के नडाला गांव का एक युवक नस्लीय हिंसा का शिकार हो गया। उसे अमेरिका के ओहियो स्टेट के सिंसनाडी शहर में एक अमेरिकन व्यक्ति ने जसप्रीत नामक इस युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पिछले पांच दिन से वह अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच लटक रहा है। इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
घर के बाहर सुबह सैर कर रहे जसप्रीत को अमेरिकी व्यक्ति ने गोली मारी
इस घटना की सूचना सबसे पहले घायल जसप्रीत सिंह के जीजा जंग बहादुर सिंह सोढ़ी निवासी पसीएवाल को मिली। सोढ़ी ने बताया कि हमला पांच दिन पहले रात को करीब साढ़े 10 बजे उस वक्त हुआ जब जसप्रीत सिंह उप्पल अपने घर के बाहर सैर कर रहा था। इस दौरान एक नीग्रो व्यक्ति सामने आया और जसप्रीत सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से जसप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जसप्रीत को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जसप्रीत सिंह गत करीब पांच दिन से मौत के साथ संघर्ष कर रहा है और उसकी हालत अभी तक स्थिर बनी हुई है।
18 वर्ष पहले अमेरिका गया था जसप्रीत
सोढ़ी ने बताया कि घायल जसप्रीत सिंह उप्पल करीब आठ वर्ष पहले लाखों रुपये खर्च करके अमेरिका गया था एवं इस समय अपनी पत्नी सजप्रीत कौर और दो लड़के व दो लड़कियों के साथ सिंसनाडी शहर में रह रहा था। जानकारी अनुसार मौके पर पहुंची हेमिल्टन पुलिस ने बरोडरिक मलिक जोन्स रोबिट नाम के आरोपी काले व्यक्ति को पिस्तौल सहित काबू कर लिया है।