Move to Jagran APP

मोदी सरकार से जनता का उठा विश्वास - डॉ. चब्बेवाल

लोक सभा हलका होशियारपुर व कांग्रेस के उम्मीदवार डा. राज कुमार चब्बेवाल ने आज हलका भुलत्थ में दौरा करते नडाला में कांग्रेसी वर्करों को संबोधित करते कहा कि मोदी सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। देश के लोगों को सपने दिखाकर सत्ता प्राप्त करने के बाद लोगों का कोई ख्याल नही रहा। अब देश के लोगों का मोदी से विश्वास उठ गया है। लोग सभा चुनाव में भाजपा

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:48 PM (IST)
मोदी सरकार से जनता का उठा विश्वास - डॉ. चब्बेवाल

संवाद सहयोगी, नडाला : लोकसभा हलका होशियारपुर से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने हलका भुलत्थ में दौरा करते हुए नडाला में कांग्रेसी वर्करों को संबोधित किया। चब्बेवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। देश के लोगों को झूठे सपने दिखाकर सत्ता प्राप्त करने के बाद लोगों का कोई ख्याल नही रहा। अब देश के लोगों का मोदी से विश्वास उठ गया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की बडी हार होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा हर वर्ग का ध्यान रखती है व गरीबों को ऊंचा उठाने के लिए हमेशा तैयार रहती है। पंजाब में अकाली भाजपा का सफाया होगा। इससे पहले डॉ. चब्बेवाल का कांग्रेसी वर्करों ने शानदार स्वागत किया। इस मौके वर्करों की मुश्किलों को सुना गया। इस मौके बलबीर रानी, प्रीतम सिंह, सिकंदर सिंह, मनजिंद्र सिंह,बलविन्द्र सिंह, दयाल सिंह बाजवा, बलदेव सिंह, बलकार सिंह, जसबीर सिंह, परमजीत नडाला, जसबीर सिंह, व अन्य पार्टी वर्कर उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.