कपूरथला: खेतों में बेसुध मिला अनमोल, हालत गंभीर; परिजनों ने जताई हत्या या ओवरडोज की साजिश
कपूरथला के अहली कलां गांव में अनमोल नामक युवक खेतों में बेसुध मिला, जिसकी हालत गंभीर है। परिजनों ने दो ...और पढ़ें
-1789897460961_m.webp)
स्वजन ने दो युवकों पर नशे की हालत में छोड़ने का लगाया आरोप।
HighLights
अनमोल कपूरथला के अहली कलां गांव के खेतों में बेसुध मिला
परिजनों ने दो युवकों पर नशे की हालत में छोड़ने का आरोप लगाया
परिवार ने हत्या या ओवरडोज की साजिश की निष्पक्ष जांच की मांग की
जागरण संवाददाता,कपूरथला। कपूरथला की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव अहली कलां में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में बेसुध मिला।
युवक को गंभीर हालत में पहले सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पहचान गांव अहली कलां निवासी अनमोल के रूप में हुई है। अनमोल तीन बहनों का इकलौता भाई है।
परिवार के मुताबिक घटना के समय वे किसी परिचित के घर भोग कार्यक्रम में गए हुए थे। दोपहर के समय उन्हें सूचना मिली कि अनमोल गांव के खेतों में बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले गए।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही दो युवक अनमोल को कथित तौर पर नशे की हालत में खेतों में छोड़कर चले गए। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में तैनात ड्यूटी डा. अर्पण ने बताया कि युवक को बेहोशी की हालत में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कपूरथला रेफर किया गया है।
वहीं मामले को लेकर थाना कबीरपुर के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिल गई है। परिजनों के आरोपों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
