प्रॉपर्टी को लेकर हुए झगड़े में तीन व्यक्ति घायल
संवाद सहयोगी फगवाड़ा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक महिला ने ससुराल परिवार पर मारपीट करने
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा :
प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक महिला ने ससुराल परिवार पर मारपीट करने के आरोप लगाए है, जबकि दूसरे पक्ष ससुराल परिवार ने भी उक्त महिला व उसके साथियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। इस झगड़े में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाखिल करवाया गया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन ज्योति पुत्री जसपाल सिंह वासी चक्क हकीम ने बताया कि उसके पति ने ध्यान सिंह कालोनी में स्थित कोठी उसके नाम पर करवाई थी। उसके पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि उसका ससुराल परिवार ये कोठी लेना चाहता है। रविवार कोबातचीत के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था। ज्योति ने आरोप लगाया कि बातचीत दौरान उसके ससुराल परिवार के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके वे और उसका भाई घायल हो गए। दूसरी ओर ससुराल परिवार के सदस्यों में एक महिला गुरमीत कौर वासी बाबा गधिया घायल हो गई। उक्त महिला के ससुर महिदर पाल ने च्योति की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर अलग अलग प्रकार के आरोप लगा रहे थे। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।