विधायक पद से नहीं देंगे इस्तीफा : खैहरा
नव गठित पंजाबी एकता पार्टी पूरे पंजाबी भाईचारो की भावनायों की प्रतिनिधित्व करेगी, पंजाब के लोगों के साथ किया हर वायदा पूरा किया जायेगा। नयी पार्टी के गठन के बाद हलका भुलत्थ के फेरी और आए सुखपाल ¨सह खहरा ने कहा कि पंजाब के लोग रवायती पार्टियों की बरसाती नीतियाँ से तंग आ चुके हैं। यह पार्टियाँ अपनी बनती जिमेंवारी से भाग गई हैं। लोगों का सौशण हो रहा
संवाद सहयोगी, नडाला : नवगठित पंजाबी एकता पार्टी पूरे पंजाबी भाईचारे की भावनाओं की प्रतिनिधित्व करेगी। पंजाब के लोगों के साथ किया हर वादा पूरा किया जायेगा। नयी पार्टी के गठन के बाद हलका भुलत्थ के दौरे पर पहुंचे पार्टी प्रधान सुखपाल ¨सह खैहरा ने कहा कि पंजाब के लोग रवायती पार्टियों की नीतियों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से बनाए गए 15 सूत्रीय नीतियों को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से ले कर देश विदेश में पार्टी का ढांचा तैयार किया जायेगा। एक हफ्ते में सारी तस्वीर सामने आ जायेगी। मोदी की पंजाब फेरी को पर्यटन फेरी करार देते हुए उन्होनें कहा कि केंद्र सरकारों की नीतियों के कारण पंजाब में से छोटे उद्योग खत्म हो गए हैं। मोदी से किसानों को बहुत उम्मीदों थी। कारपोरेट घरानों का 8 लाख करोड़ का कर्ज माफ करफे वाले मोदी किसानों का 1 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर देते। लोकसभा चुनाव को लेकर खैहरा ने कहा कि पंजाबी एकता पार्टी, बैंस भाइयों, धर्मवीर गांधी, बसपा के अलावा नये अकाली दल के साथ भी बातचीत की जायेगी। विधायक पद से इस्तीफे सम्बन्धित उन्होंने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक मेंबरशिप छोड़ दी है। उन को विधायक से पद मुक्त करवाया जा सकता है। वह इस्तीफा नहीं देंगे। खैहरा समाज सेवी अवतार ¨सह तारी की माता बिंदर रानी के भोग और शोक समागम में शामिल होने के लिए आए थे।