Move to Jagran APP

शहर व थानों से पुलिस नदारद, सुरक्षा राम भरोसे

जिला पुलिन ने गत दिनों जालंधर के मकसूदा थाने पर आंतकवादियों द्वारा पुलिस कर्मचारियों की कमी को देखते हुए घात लगाकर किए गए हमले में दो पुलिस कर्मचारियों को बुरी तहर जख्मी कर दिया गया था। जिला पुलिस ने जांलधर मकसूदा थाने में इतनी बडी घटना होने के बाद भी सबक नही लिया फिर जिला परि

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:19 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:19 PM (IST)
शहर व थानों से पुलिस नदारद, सुरक्षा राम भरोसे
शहर व थानों से पुलिस नदारद, सुरक्षा राम भरोसे

संवाद सहयोगी : कपूरथला : जिला पुलिस ने गत दिनों जालंधर के मकसूदा थाने में हुए बम धमाके की घटना से सबक नहीं लिया है। जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनाव के पुलिस कर्मचारियों की डयूटियां लगा दी गई। इससे यह साबित होता है पुलिस इतनी बड़ी घटना के बाद भी चौकस नहीं है और शहर की सुरक्षा राम भरोसे है। बीते 19 सितंबर को हुए मतदान के पंजाब सरकार की ओर से 18 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक शहर के सभी थानों जिनमें थाना सदर, थाना कोतवाली, थाना सिटी, थाना एनआरआइ की पुलिस के एएसआइ, हेड कास्टेबल, कांस्टेबल, होमगार्ड व महिला पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां चुनाव के लिए लगा दी गई। शहर के तीनों थानों में पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं होने से थानों में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर में लडाई- झगडे, चोरी, झीना झपटी के मामलों को लेकर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।। दैनिक जागरण की टीम ने बुधवार को देर रात शहर के अलग-अलग थानों का दौरा कर मुआयना किया तो पाया कि अधिकतर थानों से पुलिस कर्मचारी नदारद थे।

loksabha election banner

थाना कोतवाली

थाना कोतवाली में आन रिकार्ड 33 मुलाजिम हैं जिनमें 7 एएसआइ, 2 इंस्पेक्टर, 9 हेड कांस्टेबल, 8 कांस्टेबल, 3 होमगार्ड, 1 संतरी 1 मुंशी, 1 थानेदार व 1 महिला पुलिस कर्मचारी है। जब थाना कोतवाली का मुआयना किया गया तो मुंशी को छोड़ कोई भी पुलिस कर्मचारी उपस्थित नही था। पूरा थाना सुनसान पड़ा था। जब मुंशी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर है।

थाना सिटी

थाना सिटी का मुआयना करने पर जानकारी मिली कि थाने में आन रिकार्ड कुल 35 कर्मचारी हैं जिनमें 14 एएसआइ, 1 इंस्पेक्टर, 3 सब इंस्पेक्टर, 2 हेड कास्टेबल, 10 कांस्टेबल, 1 महिला पुलिस कर्मचारी, 4 होमगार्ड शामिल है। थाने का मुआयना करने के दौरान सिर्फ 1 मुंशी व 2 होमगार्ड के जवान तैनात दिखे। इसके अलावा कोई भी पुलिस मुलाजिम थाने में नही पाया गया। इस बारे में होम गार्ड कर्मचारी का कहना था कि सभी पुलिस मुलाजिम चुनाव ड्यूटी पर हैं।

थाना सदर

थाना सदर में ऑन रिकार्ड कुल 34 मुलाजिम है लेकिन ड्यूटी पर सिर्फ 1 संतरी, 1 एएसआइ, 1 हवलदार और एक मुंशी मौजूद थे। बाकी सभी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां चुनावों में लगी होने कारण पुरा थाना खाली था। थाना एनआरआइ जो कि शालीमार बाग में उपस्थित है वहां पर एक भी मुलाजिम मौजूद नहीं था व थाने का गेट तक बंद था।

सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स उपलब्ध : डीएसपी

जब संबंध में डीएसपी सब डिवीजन सर्बजीत ¨सह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पुलिस कर्मचारियों की चुनाव में डयूटियां लगाई गई है। इसके बावजूद शहर की सुरक्षा के लिए हमारे पास फोर्स है जो जरुरत पड़ने पर शहर निवासियों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध है। शुक्रवार को सभी पुलिस कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी पर लौट आएं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.