Move to Jagran APP

काव्य लेखन प्रतियोगिता में रतन को मिला पहला स्थान

रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला में ¨हदी सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे ¨हदी निबंध प्रतियोगिता, ¨हदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, ¨हदी वाक प्रतियोगिता, ¨हदी काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा ¨हदी क्विज का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में रेडिका के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान ¨हदी नाटक “ जीने की चाह'' का मंचन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 05:58 PM (IST)
काव्य लेखन प्रतियोगिता में रतन को मिला पहला स्थान

जागरण संवाददाता, कपूरथला : रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला में ¨हदी सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे ¨हदी निबंध प्रतियोगिता, ¨हदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, ¨हदी वाक प्रतियोगिता, ¨हदी काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा ¨हदी क्विज का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में रेडिका के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान ¨हदी नाटक जीने की चाह का मंचन किया गया। ¨हदी दिवस के उपलक्ष्य में ¨हदी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें विनोद कटोच, राजभाषा अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सरकारी काम-काज में सरल ¨हदी का प्रयोग करने संबंधी जानकारी दी गई। सप्ताह के दौरान ¨हदी क्विज में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ¨हदी निबंध प्रतियोगिता में जहां संजीव कुमार, जसवंत कुमावत तथा केदार नाथ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किय, वहीं ¨हदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में दिनेश उप्पल, संजीव कुमार तथा रणजीत ¨सह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ¨हदी वाक्य प्रतियोगिता में जैल ¨सह, प्रवीण कुमार तथा बलजीत ¨सह को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। कर्मचारियों की साहित्यिक रूचि तथा लेखन प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए स्वरचित काव्य लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें रतन ¨सह सोढ़ी, जैलदार ¨सह तथा नरेश कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रतियोगिता के तीन-तीन प्रतियोगियों को प्रेरणा पुरस्कार भी दिए गए। राजभाषा सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गय। रेडिका के महाप्रबंधक श्री सत्य प्रकाश त्रिवेदी जी ने रेडिका, कपूरथला में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार की सराहना करते हुए इसे ओर बढ़ाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी तथा विजेता अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.