सिविल अस्पताल में आइसीयू वार्ड नहीं, मरीज परेशान
जिले की बढ़ रही आबादी व मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए 2011 में स्थानीय सिविल अस्पताल में तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस आइसीयू वार्ड स्थापित करने की घोषणा की गी थी। लेकिन सात वर्ष बीत जाने के बावजूद भी इस घोषणा पर अमल नही हो सका है। सिविल अस्पताल में आईसीयू ना होने से हर समय गंभीर मरीजों की जान जोखिम में पड़ी रहती है और उनकी जान को खतरा बना रहता है। कई बार गंभीर रुप से घायल मरीजों को आईसीयू के अभाव में रैफर कर दिया जाता है और वह रास्ते में ही दम तोड़ जाते है।
नरेश कद, कपूरथला
जिले की बढ़ रही आबादी व मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए 2011 में कपूरथला सिविल अस्पताल में तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस आइसीयू वार्ड स्थापित करने की घोषणा की गई थी। सात वर्ष बीत जाने के बावजूद भी इस घोषणा पर अमल नही हो सका है। सिविल अस्पताल में आइसीयू ना होने से हर समय गंभीर मरीजों की जान जोखिम में पड़ी रहती है और उनकी जान को खतरा बना रहता है। कई बार गंभीर रुप से घायल मरीजों को आइसीयू के अभाव में रैफर कर दिया जाता है। कई बार तो मरीज अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से साल 2010-2011 में शहर के सिविल अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस आइसीयू वार्ड स्थापित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन यह घोषणा सिर्फ घोषणा ही रह गई। कई बार मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे मजबूरन निजी अस्पतालों में रैफर करना पड़ता है।
सात साल से आइसीयू वार्ड का इंतजार कर रहे शहर निवासी
इस संबंध में शहर निवासी पवन कुमार, विनोद कपूर, दर्शन लाल, संजीव संभ्रवाल, संतोख ¨सह, नीरज, नितन शर्मा, आकाश कालिया, विपन कुमार, दिनेश गुप्ता, राजेश कुमार का कहना है कि सात वर्ष पहले पंजाब के तत्कालीन मुख्य मंत्री प्रकाश ¨सह बादल की ओर से सिविल अस्पताल में आईसीयू वार्ड की बनाने की घोषणा की गई थी। शहर निवासियों में आस जगी थी कि अब गंभीर मरीजों की जान जोखिम में डाल कर उन्हें अब दूसरे जिलों के अस्पतालों में नहीं ले जाना पड़ेगा। यह घोषणा की फाइलों तक ही सीमित है। शहर निवासियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ¨सह से अपील की है कि वह कपूरथला में आइसीयू वार्ड की घोषणा को असली जामा पहनाया जाए ताकि शहर निवासी व आस पास के गांवों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।
आइसीयू वार्ड के लिए सरकार को लिखेंगे : एसमएमओ
कपूरथला सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. रीटा का कहना है आईसीयू वार्ड के बारे में कपूरथला के सिविल सर्जन से बातचीत कर जल्द ही सरकार को लिखा जाएगा ताकि अस्पताल में आने वाले मरीज आइसीयू वार्ड का लाभ ले सकें।