कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद सूत्र कपूरथला थाना सदर में पड़ते गांव खोजेवाल निवासी किसान ने कर्ज से परेशान होने
संवाद सूत्र, कपूरथला : थाना सदर में पड़ते गांव खोजेवाल निवासी किसान ने कर्ज से परेशान होने के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर के एएसआइ जसवंत सिंह पत्तड़ ने बताया कि किसान करमजीत सिंह पुत्र तरलोक सिंह वासी गांव खोजेवाल ने करीब 10 से 12 लाख रुपये बैंक व सोसायटी से कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने में असमर्थ होने की वजह से वह परेशान रहता था। मंगलवार सुबह मृतक के परिजनों ने बताया कि उसने घर में अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पत्नी कीपत्नी बलविंदर कौर के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।