Move to Jagran APP

24 घंटे के बाद भी अंधेरे में तीर चला रही पुलिस, अज्ञात पर केस

थाना सदर में पडते काला संघिया रोड पर स्थित नंगल नारायण बिजली घर के नजदीक रविवार की देर रात साढे 9 बजे के करीब बाइक पर सवार होकर काला संघिया की ओर से आ रहे एक युवक को लिफट मांगने के मकसद से रोक कर पैट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया उसे राहगीरों की सहायता से 10

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 02:17 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:15 AM (IST)
24 घंटे के बाद भी अंधेरे में तीर चला रही पुलिस, अज्ञात पर केस
24 घंटे के बाद भी अंधेरे में तीर चला रही पुलिस, अज्ञात पर केस

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सदर में पडते काला संघिया रोड पर स्थित नंगल नारायण बिजली घर के नजदीक रविवार की देर रात साढे़ नौ बजे के करीब बाइक पर सवार युवक पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। सोमवार तड़के सुबह पांच बजे अस्पताल में युवक की मौत हो गई। मृतक पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार का पुत्र है जो कि फाइनांस का काम करता था। युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वालों का अभी तक सुराग नही लगा है और ना ही आग लगाने की वजह का खुलासा पुलिस कर सकी है।

loksabha election banner

रविवार रात को काला संघिया की ओर से आ रहे एक युवक को अज्ञात युवकों ने लिफ्ट देने के मकसद से रोककर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। बाइक सवार युवक गंभीर रुप से झुलस गया। उसे 108 एंबूलेंस की मदद से कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। युवक लगभग 90 प्रतिशत जल चुका था। सोमवार को तड़के सुबह तीन बजे उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

सोमवार की सुबह मृतक के पिता रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस अशोक कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी गली नंबर छह बाबा दीप सिंह नगर कपूरथला ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसका 31 साल का बेटा विशाल शर्मा फाइनांस का काम करता था। रविवार को शाम पांच बजे के करीब अपनी बाइक पर सवार होकर अपने काम के लिए काला संघिया गया था। रात आठ बजकर 40 मिनट पर विशाल का फोन आया कि घर आने में आधा घंटा देरी हो जाएगी। जब वह साढ़े नौ बजे तक घर नही पहुंचा तो मैने अपने फोन से विशाल को फोन किया। उसका मोबाइल बंद आ रहा था। रात दस बजे के करीब सूचना मिली कि विशाल को किसी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी है। उसकी बाइक भी जल कर राख हो गई है। अस्पताल पहुंचने पर उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया जहां पर सोमवार सुबह तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अशोक कुमार के बयान पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। देर शाम मृतक का लक्ष्मी नगर के शमशानघाट में संस्कार कर दिया।

आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा : एसएचओ

जब इस संबंध में थाना सदर के एसएचओ गुरदयाल सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मृतक के पिता अशोक कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों को काबू करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। आरोपितों को जल्द ही काबू कर लिया जाएग।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

पेट्रोल डालने की घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। विशाल शर्मा के मौत के बाद पिता अशोक कुमार की आंखों से आंसू थमने का नाम नही ले रहे थे। वो कह रहे थे उसके बेटे की किसी के साथ कोई दुश्मनी नही थी। वह अपने काम से मतलब रखता था। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.