दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व सास पर केस
संवाद सूत्र फगवाड़ा विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने के मामले में सतनामपुरा पुलिस ने
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 02:25 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 02:25 AM (IST)
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने के मामले में सतनामपुरा पुलिस ने पति व सास के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत कर्ता सोनिया पुत्री रमेश कुमार वासी हदियाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पारिवारिक सदस्य उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। जिस संबंध में दी शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने साहिल सहदेव व सास नीलम सहदेव वासी हरिद्वार खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें