दहेज लोभी पति के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद सहयोगी फगवाड़ा शहीद उधम सिंह नगर की फ्रांस में रहने वाली महिला ने अपने पति पर क
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : शहीद उधम सिंह नगर की फ्रांस में रहने वाली महिला ने अपने पति पर कथित तौर पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने व झगड़ा करने के आरोप लगाए है, मामले को लेकर थाना सिटी पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित पति की पहचान राजीव वासी भगतपुरा के रूप में हुई है। आशु कुमार पुत्री हरजिंदर कुमार वासी शहीद ऊधम सिंह नगर फगवाड़ा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो फ्रांस में रहती है। उसने बताया कि वो तलाकशुदा है और उसकी चार साल की बेटी है। 10 जनवरी 2018 को उसकी शादी भगतपुरा के रहने वाले राजीव के साथ हुई थी जिसे सब कुछ पहले से ही बताया गया था। उसके परिजनों ने रीति रिवाजों से उसकी शादी की थी और दहेज भी दिया था। शादी के बाद वह फ्रांस चली गई। उसके ससुराल वालों ने कार का बहाना बनाकर उससे एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद सास की बीमारी का बहाना बनाकर उसे बुला लिया तथा पैसों की माग की जाने लगे। वह 20 हजार रुपये देकर फ्रांस चली गई। उसने सितंबर 2018 को अपने पति को फ्रांस बुलाया जहा उससे वो झगड़ा करने लगा। इस संबंध में उसने पुलिस में शिकायत दे दी। सिटी पुलिस ने राजीव के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।