कंबोज क्रिकेट क्लब फिरोजपुर ने जीता मैच
शाह सुल्तान क्रिकेट क्लब सुल्तानपुर लोधी ने टूर्नामेंट करवाया।
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : शाह सुल्तान क्रिकेट क्लब सुल्तानपुर लोधी की ओर से सुल्तानपुर लोधी के स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। सरपंच मनदीप सिंह ने टूर्नामेंट के पांचवे मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने क्लब की हौसला अफजाई के लिए 11 हजार रुपये की सहायता राशि दी। प्रबंधकों की ओर से सरपंच मनदीप सिंह व गणमान्य को सम्मानित किया गया।
टूर्नामैंट के पहले मैच में करण पुरी इलेवन क्लब सुल्तानपुर लोधी और कंबोज क्रिकेट क्लब फिरोजपुर की टीमों के बीच हुआ। करणपुरी क्रिकेट क्लब ने 15 ओवरों में 91 रन बनाए, जबकि कंबोज क्रिकेट क्लब फिरोजपुर की टीम ने 11 ओवरों में 92 रन बना कर जीत हासिल की। मैन आफ दी मैच हरजोत घोषित किया गया।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खन्ना क्लब जगराओं की टीम ने 10 ओवरों में 98 रन बनाए। मुंडी क्लब करतारपुर की टीम ने 9.4 ओवरों में 99 रन बना कर जीत हासिल की। मैन आफ दी मैच अभिषेक को घोषित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य मेहमानों को आयोजकों की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन सुखदेव सिंह जज, उप प्रधान अंग्रेज सिंह ढिल्लों, सरपरस्त गुरविदर सिंह विर्क, रणजीत सिंह सैनी, मास्टर नरेश कोहली, जगतार सिंह गोराया, जतिद्र सिंह खालसा, विशाल टकसाली, तेजिदर सिंह जोसन, दलजीत सिंह जैनपुर, जगतजीत सिंह पंछी, सुरिद्र छिदा, रोहित मनचंदा, गौतम शर्मा, सुखविदर सुक्खी, सोना सिंह, मनदीप सिंह कालू, सन्नी, अमरजीत कुमार, राजेश कुमार के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।