ज्योति कांग्रेस महिला विंग ब्लाक नडाला की अध्यक्ष बनीं
भुलल्थ में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : हलका भुलत्थ के कांग्रेस इंचार्ज रणजीत सिंह राणा व एडवोकेट हरसिमरन सिंह घुम्मन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। रणजीत सिंह राणा, बलराम सिंह रंधावा और महिला विग की अध्यक्ष रणजीत कौर रायपुर पीर बख्श ने गांव डाला की ज्योति को ब्लॉक नडाला की कांग्रेस महिला विग की अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर ज्योति ने कहा कि वह सीनियर लीडरशिप की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाएंगी। गांव की महिलाओं को वार्ड स्तर पर कांग्रेस में शामिल करके कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार जीत सिंह रामगढ़, दलविदर सिंह कंग महासचिव, चेयरमैन विलियम सभ्रवाल जिला कपूरथला, डा. सरबजीत सिंह, प्रेम कुमारी, दीपक सहगल आदि मौजूद थे।