Move to Jagran APP

जज किशोर कुमार ने सुखजीत आश्रम में जांचे प्रबंध

जिला और सेशन जज किशोर कुमार ने सुखजीत आश्रम का निरीक्षण कर प्रबंध जांचा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 01:36 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 01:36 AM (IST)
जज किशोर कुमार ने सुखजीत आश्रम में जांचे प्रबंध
जज किशोर कुमार ने सुखजीत आश्रम में जांचे प्रबंध

जागरण संवाददाता, कपूरथला : जिला व सेशन जज किशोर कुमार ने सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जसबीर कौर व चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अजीतपाल सिंह के साथ सुखजीत आश्रम कपूरथला का दौरा किया। इस मौके पर सीनियर सहायक कमला शर्मा, कुक कुलबीर कौर, अटेंडेंट विश्वजीत व अमरजीत और चौंकीदार अंकुश उपस्थित थे। सीडीपीओ कम सुपरिटेंडेंट सुखजीत आश्रम स्नेह लता ने जिला व सेशन जज किशोर कुमार को बताया कि बच्चों का मेडिकल चेकअप करने के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला से डाक्टरों की टीम समय-समय पर भेजी जाती है। इमरजेंसी के समय बच्चों को स्पेशल तौर पर सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया जाता है।

loksabha election banner

जज किशोर कुमार ने आदेश दिए कि सुखजीत आश्रम कपूरथला में फलदार व छायादार पौधे लगाए जाएं ताकि बच्चों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने सुपरिटेंडेंट को बच्चों को वार मेमोरियल करतारपुर का टूर करवाने के लिए कहा गया। सेशन जज किशोर कुमार ने सुपरिटेंडेंट को हिदायत दी कि खाना पकाने वाली जगह की सफाई का खास ध्यान रखा जाए और खाना हमेशा ढका हुआ हो तथा साफ पीने वाला पानी मुहैया करवाया जाए। आर्ट एंड क्राफ्ट की अध्यापिका रमा ने बच्चों की ओर से तैयार की गई ड्राइंग्स को जज किशोर कुमार के समक्ष पेश किया। जज साहिब ने यह देख कर बच्चों को शाबाशी दी।

इसके बाद जज ने आर्य वात्सल्य गृह वैदिक श्रम आश्रम पुरानी दाना मंडी का दौरा किया। दौरे दौरान आश्रम की रसोई, बाथरुम व शौचालय की व्यवस्था संतुष्टिजनक थी। आश्रम में बच्चों को दी जाती डाईट सबंधी चार्ट व एक्टिविटी चार्ट लगा हुआ है। ट्रस्ट के प्रधान कपूर चंद गर्ग ने जज किशोर कुमार को जानकारी देते हुए बताया कि इस आश्रम में झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लगभग 40 बच्चों को रोजाना आश्रम में खोले गए स्कूल में मुफ्त शिक्षा दी जाती है। जज ने कहा कि आश्रम के ऊपर से गुजरती बिजली की तारों को जल्द ही हटाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान बच्चों को बिस्कुट भी बांटे। सीता टंड, अमनदीप हंस, संजीव कुमार लक्की, विजय खोसला के अलावा ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.