उद्योगपतियों ने डायेक्टर मलविंदर सिंह को बताई समस्याएं
लघु उद्योग भारती फगवाड़ा ने पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह को मांगपत्र सौंपा।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : लघु उद्योग भारती फगवाड़ा ने पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह का फगवाड़ा पहुंचने पर स्वागत किया। उद्योगपतियों ने अपनी मागों व समस्याओं के बारे में मलविंदर सिंह से बातचीत की। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का मलविंदर सिंह को डायरेक्टर नियुक्त करने पर धन्यवाद किया। इस मौके उद्योगपति अशोक सेठी, सतपात सेठी, महिंदर सेठी, अशोक गुप्ता, मुखिंदर सिंह, सुबोध सोबती, ओम उप्पल, विकास उप्पल, लघु उद्योग भारती के प्रधान अनिल सिंगला व सचिव आलोक सेठी की ओर से अपनी मागों संबंधी एक माग पत्र डायरेक्टर मलविंदर सिंह को सौंपा गया। जिसमें उन्होंने माग की कि कोविड-19 के कारण हुए नुकसान के मद्देनजर पावर टैरिफ के स्थिर खर्चे कम से कम छह महीने के लिए माफ किया जाए। सीएलयू या उद्योग के लिए अन्य मंजूरी के कार्य सरल किए जाए। फगवाड़ा-जालंधर के मध्य चहेड़ू के पास एक फोकल प्वाइंट बनाया जाए जिससे की दोनो शहरों को लाभ मिल सके। उद्योगपतियों ने माग की कि उद्योगिक क्षेत्र को नई जीटी रोड से जोड़ने के लिए एक स्लिप रोड की जरूरत है जिसे जल्द से जल्द बनवाया जाए। इसके अलावा फगवाड़ा के इंडस्टियल एरिया में नई सीवरेज लाईन बिछाई जाए। डायरेक्टर बोर्ड आफ मीडियम इंडस्टरी मलविंदर सिंह ने समूह उद्योगपतियों को भरोसा दिया कि वे उनकी मागों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उद्योगपति सुंदर शाम अरोड़ा तक पहुंचाएंगे।