Move to Jagran APP

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

फगवाड़ा में महिला कांग्रेस ने महंगाई व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 09:32 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : महिला कांग्रेस ने बेकाबू महंगाई व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार शाम को फगवाड़ा में रोष मार्च निकाला। जिला महिला कांग्रेस की प्रधान सरजीवन लत्ता व फगवाड़ा महिला प्रधान सुमन शर्मा के नेतृत्व में फगवाड़ा के रेस्ट हाउस से निकाले गए रोष मार्च में पंजाब महिला कांग्रेस प्रधान ममता दत्ता विशेष तौर पर शामिल हुई। इस दौरान महिला नेत्रियों ने ''हाय-हाय मंहगाई, तूं कहां से आई'' जैसे नारे लगाकर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का विरोध किया।

loksabha election banner

ममता दत्ता ने ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सिलेंडर के दाम बढ़ाने के साथ-साथ हर सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर देश की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों के सपने देश की जनता ने बहुत देख लिए अब देश जनता को पुराने बुरे दिन ही भाजपा नेतृत्व वापस लौटा दें।

कांग्रेसी की महिला नेत्रियों ने कहा कि पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों को सस्ते में खरीद कर केंद्र सरकार महंगे दाम पर लोगों को दे रही है। इससे महंगाई बढ़ेगी और इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का ही परिणाम है कि आज हर वर्ग सड़क पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जन विरोधी नीतियों ने गरीबों के साथ साथ मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थो के दामों ने पहले देश के उद्योग, व्यापार व आम नागरिकों की आर्थिक तौर पर कमर तोड़ दी। अब आसमान छूते खाद्य तेलों व दालों के बेकाबू दामों ने गरीब की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महिला कांग्रेसी नेताओं ने रोष मार्च के दौरान केंद्र सरकार से बढ़ती हुई मंहगाई पर काबू पाने के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को तुंरत प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे देश के लाखों लोगों को राहत होगी। इस मौके पर मीनाक्षी वर्मा, शमिदर निश्चिल, बीना शर्मा, कुसुम शर्मा, रणजीत रानी, वंदना, पुजा बैंस, रघबीर कौर, सीता देवी व कुलविदर कौर भी उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.