विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपूरथला में दिल दहला देने वाला हादसा, अज्ञात वाहन ने सांभर को रौंदा; मौत के बाद सतर्क वन विभाग

Published: Mon, 19 Jan 2026 04:00 PM (IST)

कपूरथला में कांजली रोड पर एक सांभर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। देर रात हुए इस ...और पढ़ें

अज्ञात वाहन की टक्कर से सांभर की मौत (फोटो: जागरण)

अज्ञात वाहन की टक्कर से सांभर की मौत (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. कपूरथला में अज्ञात वाहन की टक्कर से सांभर की मौत।

  2. वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

  3. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निर्देश जारी।

जागरण संवाददाता, कपूरथला। कांजली रोड पर जंगल के नजदीक एक सांभर की अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा जंगल के नजदीक देर रात हुआ। सुबह सड़क पर लहूलुहान हालत में सांभर मृत पाया गया।

जिसको स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे करवाकर तुरंत जंगलात विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंगलात विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच सांभर के शव को उठाकर जंगल की ओर ले गए। इसकी पुष्टि जंगली जीव विभाग के इंचार्ज बोबिंदर सिंह ने की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जंगली जीव विभाग के इंचार्ज बोबिंदर सिंह ने बताया कि देर रात एक सांभर जंगल से निकल आकर सड़क किनारे आ गया होगा। जिसकी किसी अज्ञात वहान की चपेट में आने से मौत हो गई। मृत सांभर को उचित स्थान पर ले जाकर दफनाने की प्रक्रिया की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि जंगल के नजदीक सेफ्टी पॉइंट्स भी लगाए गए है और वाहनों की गति सीमा के निर्देश साइन बोर्ड भी लगे है। और भाविही में ऐसी घटनाये न हो इसके लिए जरुरी निर्देश भी कर्मिओ को दिए गए है। वहीँ दुरी तरफ इस घटना को लेकर जंगलात विभाग द्वारा वन्य जीव नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।