प्रकाशोत्सव को समर्पित दस्तार व गतका सिखलाई कैंप 13 से
प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा बाउली साहिब नडाला में 13 अक्तूबर से लेकर 5 नवंबर तक लगाया जाएगा।
संवाद सहयोगी, नडाला : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा बाउली साहिब नडाला में 13 अक्टूबर से लेकर पांच नवंबर तक रोजाना बाद दोपहर तीन से पांच बजे शाम तक दस्तार व गतका सिखलाई कैंप लगाया जाएगा। कैंप में अलग-अलग स्कूलों व कालेजों व गांवों के 550 विद्यार्थियों को दस्तार, दुमाला व गतके की सिखलाई दी जाएगी। कैंप में किसी भी उम्र के विद्यार्थी भाग ले सकता हैं। भाग लेने वाले विद्यार्थियों के दाखिला फार्म 11 अक्टूबर तक जमा करवाया जाए। जाएं। कैंप दौरान सभी विद्यार्थियों को रोजाना फ्री रिफ्रेशमेंट दी जाएगी। पांच नवंबर को गुरमति समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। जिसमें रागी जत्थे व विद्वान संगत को गुरु नानक साहिब की शिक्षाओं के बारे में अवगत करवाएंगे। कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को 550 पगड़ी सम्मान के रूप में दी जाएगी। गुरु नानक देव जी की जीवनी पर आधारित लगभग तीन हजार किताबें संगत को निशुल्क वितरित की जाएगी। यह जानकारी मुख्य प्रबंधक भाई जसपाल सिंह नडाला व भाई प्रदीप सिंह खालसा ने दी।