विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेहत विभाग की टीम ने दुकानों की जांच, 24 जगहों पर मिली कमीं, 50 किलो रंगदारी मिठाई करवाई नष्ट

By JagranEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 09:22 PM (IST)

सेहत विभाग की टीम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर के मिठाई की दुकानों पर जांच की।

सेहत विभाग की टीम ने दुकानों की जांच, 24 जगहों पर मिली कमीं, 50 किलो रंगदारी मिठाई करवाई नष्ट
सेहत विभाग की टीम ने दुकानों की जांच, 24 जगहों पर मिली कमीं, 50 किलो रंगदारी मिठाई करवाई नष्ट

संवाद सहयोगी, कपूरथला : सेहत विभाग की टीम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर के मिठाई व खाने-पीने की वस्तु बेचने वालों की दुकानों पर जांच की। इस दौरान मिठाई, बेकरी, डेयरी आदि की जांच की गई। टीम की अगुआई फूड व ड्रग एडमिनस्ट्रेशन के सहायक आयुक्त हरजोतपाल सिंह ने की। टीम में फूड सेफ्टी अधिकारी मुकुल गिल व सिमरनजीत सिंह गिल भी शामिल थे। टीम ने मिठाइयों के 31 सैंपल लिए गए। जिनमें खोया बर्फी, मिल्क केक, कलाकंद, बेसन बर्फी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, लड्डू, पतीसा, पेठा, दूध व दूध से बने पदार्थ जैसे पनीर व खोया आदि शामिल है। इस दौरान टीम ने मिठाइयों की दुकानों की वर्कशाप की जांच भी की गई। इस दौरान 24 जगहों पर कुछ न कुछ कमी पाई गई है। जिसके चलते दो अनहाईजनिक चालान भी काटे गए। इसके अलावा 50 किलो से अधिक रंगदार मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई गई।

उन्होंने कहा कि हलवाइयों को सख्त हिदायतें दी गई है कि खुली मिठाइयों के कंटेनरों, ट्रे पर बेस्ट विफोर डेट' को डिस्पले किया जाए। मिठाई व दूध से बने पदार्थों को सही तापमान पर स्टोर किया जाए। खोया व मिठाइयां खुद बनाई जाएं। दूसरे राज्यों व जिलों से किसी हालत में न मंगवाई जाए। क्योंकि इनकी क्वालिटी घटिया होने की शंका होती है और यह आम तौर पर खराब हालातों में ट्रांसपोर्ट, सप्लाई की जाती है। कोल्ड स्टोरों में मिठाइयां स्टोर करने की सख्त मनाही है। फिर भी हलवाई अपनी दुकान, वर्कशाप के अंदर अपने खुद के कोल्ड चैंबर में कुछ समय के लिए साफ सफाई के हालात में मिठाई रख सकते है। लेकिन यह ध्यान रहे कि यह खराब न हो। जहां तक हो सके, मिठाइयों में रंग न डाला जाए। बहुत जरूरी होने पर प्रमाणित सिंथेटिक फूड कलर, पर वह भी केवल थोड़ी मात्रा में, जैसे कि 100 किलो मिठाई में केवल 20 ग्राम ही डाला जा सकता है।