जरूरतमंदों को लिए स्वेटर व कपड़े दान किए
शहर के लोगों से एकत्रित किए गए कपड़ों से भरा टेंपो समाज सेवी संस्था गूंज के जालंधर दफ्तर के लिए रवाना किया गया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा के प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा के प्रयास से शहर के लोगों से एकत्रित किए गए कपड़ों से भरा टेंपो समाज सेवी संस्था गूंज के जालंधर दफ्तर के लिए रवाना किया गया। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि गूंज संस्था के जालंधर कार्यालय से इन कपड़ों को दिल्ली भेजा जाता है जहा पर कपड़ों को नया रूप देकर देश भर के जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाता है। साल भर में दो से तीन बार ब्लड बैंक में कैंप लगाकर कपड़े एकत्रित किये जाते हैं। उन्होंने सहयोग के लिये समाज सेवक कीमती लाल जैन, शाम लाल गुप्ता, चंद्रमोहन सुधीर, डा. अशोक गुंबर, रजिन्द्र सिंह कोछड़, मनोज मिड्डा का भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मोहन लाल तनेजा, कृष्ण कुमार, दविंद्र कुमार जोशी भी उपस्थित थे।