धुना ट्रस्ट ने 50 जरूरतमंदों के मुफ्त आंखों के ऑपरेशन करवाए
समाज सेवक स्वर्गीय सुभाष चंद्र धुन्ना ट्रस्ट की ओर से आंखों के मुफ्त कैंप में चुने गए 50 मरीजों के ऑपरेशन राजन अस्पताल जालंधर के डॉक्टरों ने सुभाष रिसोर्ट में किए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 01:15 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 01:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला: समाज सेवक स्वर्गीय सुभाष चंद्र धुन्ना ट्रस्ट की ओर से आंखों के मुफ्त कैंप में चुने गए 50 मरीजों के ऑपरेशन राजन अस्पताल जालंधर के डॉक्टरों ने सुभाष रिसोर्ट में किए। मरीजों को वापस बसों द्वारा लाया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों द्वारा मरीजों को परहेज की हिदायतें दी गई। ट्रस्ट के चेयरमैन ज्ञानचंद धुना, प्रधान पवन कुमार धुना, अविनाश धुना, अश्वनी धुना, भूषण धुना, कैंप के मीडिया इंचार्ज हरजीत सिंह भाटिया, अजय धुना, आशीष धुना, प्रदीप कुमार शर्मा ने मिलकर मरीजों को मुफ्त दवाइयां बांटी व उन मरीजों के लिए चाय और बिस्कुट का लंगर भी लगाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें