भक्तों ने पुष्पवर्षा से किया भगवान जगन्नाथ जी की पालकी का स्वागत
शहर में 14 दिसंबर को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है।
जागरण संवाददाता, कपूरथला : शहर में 14 दिसंबर को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। यह रथयात्रा श्री रानी साहिबा मंदिर से दोपहर दो बजे निकाली जाएगी। इसको लेकर शहरवासियों में जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है।
हरे कृष्ण प्रचार समिति के कन्वीनर अरुण संगर ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और दाऊ बलदेव जी के आगमन के उपलक्ष्य में अलग-अलग कालोनियों में प्रतिदिन प्रात: पांच बजे प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। इसी के तहत रविवार की प्रभातफेरी रोज एवेन्यू में निकाली गई। लोगों ने बड़े ही प्रेम व आदरभाव से पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ जी की पालकी का स्वागत किया।
यह प्रभातफेरी राकेश भूटानी, डॉ. रजत कौशल, दर्शन कपूर के निवास स्थान पर पहुंची। दर्शन कपूर जी के निवास पर मंगलारती की गई। हर घर में भक्तों ने भगवान जगन्नाथ पालकी का भव्य स्वागत किया। प्रभातफेरी में नीरज अग्रवाल, पवन ग्रोवर, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुमित गुप्ता, चंदन गुप्ता, चेतन गुप्ता, अनूप उप्पल, चरणदास, पंकज मनोचा, निष्काम शर्मा, हरि जोशी सुकेश कपूर, मोनू सभ्रवाल, स्पर्श, गौतम, मंगत राम, सागर मेहता, विनोद मेहता, राजकुमार भसीन, बबलू भसीन, तरुण साहनी, प्रणब बाठला, वंश गुप्ता, तस्य अगरवाल, अनंत गुप्ता, दैविक गुप्ता, नरेश गुलाटी अनुज आनंद आदि मौजूद थे।