आम जनता के लिए मिलिट्री रंग के प्रयोग पर पाबंदी
जिला मैजिस्ट्रेट इंजी डीपीएस खरबंदा ने जिले में पाबंदी के आदेश जारी किए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 01:59 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 01:59 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला :
जिला मैजिस्ट्रेट इंजी. डीपीएस खरबंदा ने भारतीय फौज को छोड़ अन्य सभी के लिए ओलिव ग्रीन रंग जिसे मिलिट्री रंग कहते हैं, के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी है। डीसी ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा इस रंग के कपड़े या वाहन का प्रयोग कर हिसक गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है, जिसके चलते अमन और कानून की व्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। इस कारण ओलिव ग्रीन रंग के प्रयोग पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाती है जो नवंबर 17, 2019 तक जारी रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें