महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को फगवाड़ा शहर शिव नगरी बन गया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को फगवाड़ा शहर शिव नगरी बन गया। शहर का कोना कोना बम बम भोले, जय शिव शकर भोले नाथ के जयघोषों से गूंज उठा। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं ने सुबह नहाधोकर मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। भगवान भोले नाथ के शिवलिंग पर बेलपत्र, दही, दूध, कच्ची लस्सी, फल अर्पित कर धूप, अगरबत्ती और ज्योति जलाकर शिव चालीसा का पाठ किया। इस दौरान 16 सोमवार के व्रतों के समान माने जाते महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि की व्रत कथा का उच्चारण किया। रात्रि के समय चार हिस्सों में व्रत पूजन किया। महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर के सभी प्रमुख मंदिरों को सजाया गया था। मंदिरों में श्रद्धालुओं का पूरा दिन आना जाना लगा रहा। शहर के अति प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर पक्का बाग स्टार्च मिल फगवाड़ा में महाशिवरात्रि को लेकर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने आना शुरू कर दिया। समय के साथ साथ मंदिर में शिवभक्तों का ताता लगता रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान भोले नाथ से आशीर्वाद लिया एवं मनोकामनाएं मागी। प्राचीन शिव मंदिर के मार्ग को पूरी तरह से सजाया गया था और मंदिर में पूरा दिन भगवान शिव के भजन बजते रहे और श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में मंत्रमुग्ध रहे। मंदिर में रात के समय सैकड़ों की संख्या में महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने चार पहल की पूजा करवाई और महाशिवरात्रि का व्रत पूरा किया। महाशिवरात्रि पर्व पर फगवाड़ा के न्यू माडल टाउन में स्थित भगवान शिव के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए खासी भीड़ लगी रही। प्राचीन शिव मंदिर पक्का बाग प्रबंधक कमेटी के प्रधान अश्रि्वनी सुधीर, समाज सेवक राजिंदर सुधीर, इंद्रजीत कालड़ा, रोहित गुप्ता, मधुभूषण कालिया, विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश, प्रदीप आहूजा, सनी शर्मा, सुनील प्रभाकर, रॉबिन, महंत नाथा, शमा कालड़ा, प्रभा मल्होत्रा, रीना मुट्रेजा, सोनिया जलोटा, स्वाति चोपड़ा, सुनील जलोटा, अश्वनी सुधीर, पारस जलोटा, रमन छाबड़ा, रोहित गुप्ता, यशपाल वधवा, हरमोहन जुनेजा, प्रमोद जलोटा, अमित कपूर, नरिंदर कालड़ा, चंदन गुप्ता, अनुज मदन, राजेश शर्मा, सीमा छाबरा, ज्योति भल्ला, अनु अरोड़ा, राजू मल्होत्रा, ममता आनंद, दुर्गा नाकरा ने महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।