Move to Jagran APP

???? ?? ???? ?? ???? ???????

हरनेक सिंह जैनपुरी, कपूरथला नगर कौंसिल से नगर निगम बने कपूरथला की सीमाओं का विस्तार होगा। डिफेंस

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 02:59 AM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 02:59 AM (IST)
???? ?? ???? ?? ???? ???????
???? ?? ???? ?? ???? ???????

हरनेक सिंह जैनपुरी, कपूरथला

loksabha election banner

नगर कौंसिल से नगर निगम बने कपूरथला की सीमाओं का विस्तार होगा। डिफेंस कालोनी, बाबा दीप सिंह नगर व ग्रोवर कालोनी अब निगम का हिस्सा बनेंगे। 98 हजार 807 लोगों की आबादी वाली नगर कौंसिल के अभी तक 29 वार्ड थे, जिनकी संख्या बढ़ कर अब 50 हो जाएगी। नगर निगम के नए हाउस के चुनाव के लिए मार्च 2020 में चुनाव होंगे जिस संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

यह बात एडीसी राहुल चाबा ने मंगलवार को नगर निगम कपूरथला के पहले कमिश्नर का चार्ज संभालने के बाद दैनिक जागरण के साथ बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रकाशोत्सव को लेकर वह अधिकतर सुल्तानपुर लोधी रहे हैं जिसके चलते उन्हें पहले नगर निगम का गणित समझना पड़ेगा। मंगलवार को उन्होंने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की है। नगर निगम कपूरथला को विकास के पथ पर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल बाबा दीप सिंह नगर, ग्रोवर कालोनी व डिफेंस कालोनी को नगर निगम में शामिल किए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित हो चुका है। उन्होंने बताया कि नगर निगम को अब केंद्र व राज्य सरकार दोनों जगह से विकास कार्यों के लिए पैसे मिलेंगे। जिससे कपूरथला में विकास के नए दौर की शुरुआत होगी।

एडीसी राहुल चाबा ने मंगलवार को नगर निगम के कमिशनर का चार्ज संभालते के बाद सबसे पहले सफाई सेवकों के साथ बैठक की तथा तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के आदेश दिए। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदारी लाल शर्मा ने कमिश्ननर चाबा को सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल 5.87 करोड़ के टेंडर होने जा रहे है, जिससे विकास कार्यो की शुरुआत होगी।

निगम कर्मियों की बैठक के दौरान पहुंचे शहर निवासी बुजुर्ग ने कहा कि बाजार में अवैध कब्जे किए गए हैं। कर्मचारी कब्जा हटाने का प्रयास नहीं कर रहा है। निगम कमिश्नर ने अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए।

अजय कुमार को दिया नियुक्त पत्र

नगर निगम कपूरथला के पहले कमिशनर का चार्ज संभालने के बाद एडीसी राहुल चाबा ने अजय कुमार नामक युवक को सफाई कर्मी की नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए। अजय शर्मा की पिछले समय दौरान मौत हो गई थी। उसकी मृत्यु के बाद उनके स्थान पर उसके पुत्र अजय कुमार को मंगलवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर होटल इंडस्ट्री से जुडे़ धर्मपाल ग्रोवर एवं ईओ आदर्श कुमार ने राहुल चाबा को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.