Move to Jagran APP

दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव, 42 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

जिला कपूरथला में शुक्रवार को दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिलाएं कपूरथला के शेखूपुरा व बेगोवाल की रहने वाली हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 08:17 PM (IST)
दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव, 42 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव, 42 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

नरेश कद, कपूरथला : जिला कपूरथला में शुक्रवार को दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिलाएं कपूरथला के शेखूपुरा व बेगोवाल की रहने वाली हैं। इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में पीड़ितों की संख्या 40 से बढ़कर 42 हो गई है।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डॉ. जसमीत कौर बावा ने बताया कि शेखूपुरा की रहने वाली 59 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला को कपूरथला के सर्कुलर रोड़ पर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका माहिर डॉक्टरों की ओर से इलाज किया जा रहा है। शेखूपुरा निवासी महिला जालंधर के निजी अस्पताल में अपना करवाने के लिए गई थी, वहां पर उसका कोरोना टेस्ट भी किया गया। वहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कपूरथला के सिविल अस्पताल में बने कोरोना हेड क्वार्टर को सूचित किया और वहां से डॉ. राजीव भगत, डॉ. संदीप धवन, डॉ. मोहनप्रीत व अन्य स्टाफ ने तुरंत महिला को वहां से शिफ्ट करवाकर उसे कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया। बेगोवाल के वार्ड नंबर 13 की रहने वाली 68 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसे उपचार के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शुक्रवार को लिए 256 सैंपल

जानकारी के अनुसार बुधवार और वीरवार को 354 सैंपल लिए गए थे। सभी सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को नेगेटिव आई। जो दो महिलाएं पॉजिटिव आई है। इनके कोरोना टेस्ट जालंधर के अस्पतालों में हुए हैं। शुक्रवार को जिले में कुल 256 सैंपल लिए गए है, जिनमें कपूरथला से 25, फगवाड़ा से 30, सुल्तानपुर लोधी से 22, भुलत्थ से 54, काला संघिया 52, टिब्बा 36, फत्तूढींगा 10, पांछटा 22, मार्डन जेल से 5 कैदियों के सैंपल लिए गए है। इन सैंपल में दो जज और उनके चार अन्य स्टाफ सदस्यों के सैंपल भी शामिल है।

अब तक लिए जा चुके हैं 3687 सैंपल

डॉ. जसमीत कौर बावा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कुल सैंपलों की गिनती 3687 हो गई है। इनमें 3114 सैंपल नेगेटिव आए है और पेंडिंग सैंपल की संख्या 256 है, जिनकी रिपोर्ट शनिवार शाम तक आने की संभावना है। बावा ने बताया कि कपूरथला से संबंधित पांच कोरोना पीड़ित जिनमें लुधियाना की जेल से दो कैदी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उनका लुधियाना में चल रहा है। बेगोवाल का एएसआइ जो पॉजिटिव था, उसका इलाज दसूहा के नजदीक पड़ते गांव में चल रहा। बेगोवाल से पॉजिटिव आई महिला का उपचार जालंधर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। शेखूपुर की महिला का इलाज कपूरथला के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.