खत्म नहीं हुआ कोरोना, बरतें सावधानी : अश्वनी
त्योहारों के मौसम में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 07:13 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : त्योहारों के मौसम में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। अपनों के साथ त्योहार मनाएं लेकिन पूरी तरह सतर्कता के साथ। यह बात समाजसेवक अश्वनी क्वात्रा ने कही। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना को नजर अंदाज करने लगे हैं। हमें सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि अभी महामारी का खतरा टला नहीं है। जरूरत पड़ने पर ही सार्वजनिक स्थानों पर जाएं। मास्क पहन कर रखें। बाजारों में खरीदारी के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें