कांग्रेस व्यापार सेल ने विधायक चीमा को ऑब्जर्वर नियुक्त करने का किया स्वागत
कांग्रेस व्यापार सेल पंजाब ने सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर नियुक्त किये जाने का स्वागत किया है।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : कांग्रेस व्यापार सेल पंजाब ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर नियुक्त किये जाने का स्वागत किया है। कांग्रेस व्यापार सेल पंजाब के प्रदेश महासचिव विमल वरमानी, फगवाड़ा शहरी प्रधान अवतार सिंह परमार एवं युवा नेता हरप्रीत सिंह भोगल ने कहा कि नवतेज सिंह चीमा बहुत ही सुलझे हुए तथा राजनीतिक सूझबूझ रखने वाले नेता है जिसे देखते हुए पार्टी की राष्ट्रीय इकाई ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। नवतेज सिंह चीमा जिस विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव की कमान संभालेंगे वहां पार्टी की जीत होगी क्योंकि वह पहले भी अनेक प्रादेशिक विधानसभा चुनावों में यह दायित्व बाखूबी निभा चुके है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह ही सीएए को लेकर दिल्ली की जनता में भी भाजपा के प्रति भारी रोष है। अगले महीने मतदान के दिन दिल्ली से भाजपा का सफाया होकर रहेगा। केजरीवाल ने लोगों को सबकुछ मुफ्त में देने का प्रलोभन देकर गुमराह करने का जो प्रयास किया है वह काम नहीं आएगा। वरमानी ने कहा कि कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और लोगों ने भाजपा तथा आप को आजमा कर देख लिया। लोग जान चुके है कि स्वर्गीय शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली का जो विकास हुआ था वह अब भी वहीं खड़ा है।