Move to Jagran APP

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस : जाखड़

उपचुनाव में कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 02:40 AM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 06:31 AM (IST)
विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस : जाखड़
विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस : जाखड़

संवाद सूत्र, फगवाड़ा : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के साथ-साथ प्रदेश में तेजी से विकास के काम करवाए हैं। यह बात पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ सोमवार को फगवाड़ा के एक होटल में आयोजित कांग्रेस की चुनावी बैठक के दौरान कही। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व आइएएस बलविंदर सिंह धालीवाल की मौजूदगी में सुनील जाखड़ ने कहा कि कैप्टन सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता से किए वादों को पूरा कर रही है। प्रदेश की चार विधान सभा सीटों फगवाड़ा, मुकेरियां, दाखा व जलालाबाद के उप चुनाव कांग्रेस पार्टी प्रदेश में करवाए गए रिकार्ड तोड़ विकास कार्यो के आधार पर लड़ रही है। इस अवसर पर पंजाब के उद्योग व कामर्स मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, विधायक नवतेज सिंह चीमा, पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान, ब्लाक कांग्रेस शहरी प्रधान पार्षद संजीव बुग्गा, ब्लाक कांग्रेस देहाती प्रधान दलजीत राजू, पीपीसीसी सचिव नरेश भारद्वाज, पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का, समाज सेवक विनोद वरमानी, पार्षद रामपाल उप्पल, सीनियर कांग्रेसी नेता सुनील पराशर, पार्षद रविंदर रवि, पार्षद बंटी वालिया, पार्षद दर्शन लाल धर्मशोत, पार्षद तृप्ता शर्मा, पार्षद युवा कांग्रेस नेता अर्जुन सुधीर, यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर, हैप्पी डावर, बलविंदर सिंह सैणी, गुरदीप दीपा, पार्षद ओम प्रकाश बिटूट, बौबी वोहरा, गुरजीत पाल वालिया, अविनाश गुप्ता बाशी, कुलवंत पब्बी, अजय जैन भी उपस्थित थे। सुनील जाखड़ ने कहा कि फगवाड़ा में पंजाब में सभी चार सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। फगवाड़ा में कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी नहीं है। सब एक साथ मिल कर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

loksabha election banner

पंजाब से दो-दो मंत्री होने के बाद भी पंजाब को कुछ नहीं मिला

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार में पंजाब से दो दो मंत्री है। इन दोनों मंत्रियों ने पंजाब के लिए कुछ भी नहीं किया है। उन्होंनें कहा कि गत चार महीनों से दोनो मंत्री द्वारा पंजाब के हित की बात तक नहीं की गई। पंजाब में इंडस्ट्री को कैसे सफल बनाए और बढ़ावा दें। इसके बारे बात तक नहीं की जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.