Move to Jagran APP

बलविंदर सिंह धालीवाल को विधायक बनाने के लिए पत्नी ने संभाली कमान

फगवाड़ा विधान सभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 12:55 AM (IST)
बलविंदर सिंह धालीवाल को विधायक बनाने के लिए पत्नी ने संभाली कमान

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा विधान सभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहा है। इसे लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। उप चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के उम्मीदवार प्रचार करने में लगे हुए हैं। इस प्रचार में महिलाएं भी पीछे नहीं है।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) की पत्‍‌नी सरबजीत कौर सुबह से शाम तक शहर में जाकर वोट की अपील कर रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) की पत्‍‌नी सरबजीत कौर ने बताया कि वे सुबह नौ बजे घर से निकलती हैं और रात को नौ बजे तक प्रचार करती हैं। रोजाना दस से 11 घटे प्रचार करते हैं। उनके साथ कॉलोनी व रिश्तेदारी से आई महिलाओं सहित कांग्रेस महिला मोर्चा की नेत्रियां रहती हैं।

उन्होंने कहा कि उनका प्रचार करने का उद्देश्य महिलाओं को वोट के लिए जागरूक करना। महिलाएं घरों में ही रहती हैं, इसलिए घर-घर जाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। अगर उनके पति विधायक बनते हैं तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काम किया जाएगा। महिलाओं को भी राजनीति में आगे आना चाहिए तभी वे अपने अधिकारों को समझ पाएंगी। घर का काम काज प्रभावित न हो इसके लिए रिश्तेदारी से महिलाओं को बुलाया है।

बेटे भी जुटे हैं प्रचार में

कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल के दोनो बेटे हरमनप्रीत सिंह धालीवाल (हनी ) व कमलप्रीत सिंह धालीवाल (कमल) अपने साथियों व यूथ कांग्रेस के युवाओं को साथ लेकर पिता बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) के लिए प्रचार कर रहे है। उन्होंने बताया कि वह सुबह ही टीम बनाकर घर से निकल जाते हैं और अलग-अलग वार्डो में जाकर चुनाव प्रचार करते हैं। प्रचार के दौरान लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.