कांग्रेस हाईकमान ने बढ़ाया दलजीत राजू का कद
विधानसभा हलका फगवाड़ा उप चुनाव में बलविंदर सिंह धालीवाल को ग्रामीण क्षेत्र में मिली शानदार बढ़त को देखते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक कांग्रेस फगवाड़ा देहात के प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड को जिला कांग्रेस समिति कपूरथला का को-आर्डीनेटर नियुक्त किया है।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : विधानसभा हलका फगवाड़ा उप चुनाव में बलविंदर सिंह धालीवाल को ग्रामीण क्षेत्र में मिली शानदार बढ़त को देखते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक कांग्रेस फगवाड़ा देहात के प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड को जिला कांग्रेस समिति कपूरथला का को-आर्डीनेटर नियुक्त किया है। उन्हें मिली यह पदोन्नति मौजूदा जिला प्रधान बलवीर रानी सोढी के लिए खतरे की घंटी बन गई है, क्योंकि वे उपचुनाव में टिकट कटने के बाद से विदेश में है। दलजीत राजू ने नई जिम्मेदारी को तनमन से निभाने वादा किया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़, कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व मंत्री जोगिंद्र सिंह मान के अलावा विधायक राणा गुरजीत सिंह, नवतेज सिंह चीमा एवं बलविंदर सिंह धालीवाल आभार जताया है। दलजीत राजू ने कहा कि उन्हे यह सम्मान फगवाड़ा देहात कांग्रेस वर्करों, वोटरों तथा समर्थकों के प्यार की बदौलत मिला है। इसके लिए उन सभी सभी मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने सौंपी गई जिम्मेदारी को तनमन से निभाने वादा किया। रजजीत राजू ने साथ ही बताया कि 15 नवंबर को केंद्र सरकार की जनविरोधी और समाज को बांटने वाली नीतियों के खिलाफ पुरानी कचहरी कपूरथला के समक्ष जिला स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।