पंजाब को हरा-भरा बनाने के लिए आगे आएं : सीचेवाल
जागरण संवाददाता, सुल्तानपुर लोधी : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित तीसरा नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरसर साहिब सैफलाबाद से शुरू होकर विभिन्न गाव से होता हुआ गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक होने के बाद निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी जाकर संपन्न हुआ।
जागरण संवाददाता, सुल्तानपुर लोधी : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित तीसरा नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरसर साहिब सैफलाबाद से शुरू होकर विभिन्न गाव से होता हुआ गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक होने के बाद निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी जाकर संपन्न हुआ। श्री गुरु ग्रथ साहिब जी की छत्र छाया और पांच प्यारों के नेतृत्व में चले नगर कीर्तन का विभिन्न गांव की पंचायतों ने जोरदार स्वागत किया। नगर कीर्तन में तख्त श्री पटना साहिब के ¨सह साहिब ज्ञानी इकबाल ¨सह विशेष तौर पर शामिल हुए। गांव की पंचायतों ने वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश देते हुए पौधे लगवा कर मुहिम का सहयोग किया।
पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर ¨सह सीचेवाल ने संगत को कहा कि वे पंजाब को हरा भरा बनाने के लिए आगे आएं। लगे पौधे की संभाल की ओर ध्यान दिया जाए। पंजाब के दरिया को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हमें सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढि़यों का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने नगर कीर्तन के दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से पंजाब के दरियाओं को पलीत करने और पजाब सरकार को 50 करोड़ रुपये के लगाए जुर्माने का भी जिक्र किया। संत सीचेवाल ने कहा कि जुर्माना कोई हल नही है। लोगों की ¨जदगी दाव पर लगी हुई है। जब तक जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही नहीं की जाती, तब तक दरिया में गंदे पानी पड़ते रहेंगे।
नगर कीर्तन में संत लीडर ¨सह, संत दया ¨सह संत अमरीक ¨सह, संत गुरचरन ¨सह दमदमा साहिब, सत महात्मा मुनी जी खैडा बेट व संत सुखजीत ¨सह नगर कीर्तन में सारा दिन शामिल रहे। पंजाब पुलिस तलवंडी चौधरियां की ओर से भी नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इलाके की संगत इस नगर कीर्तन में शामिल हुई। संत अवतार ¨सह यादगारी गतका अखाड़ा के खिलाडि़यों ने संगतों को अपने जौहर दिखाए। चलता फिरता लंगर संगतों के लिए हर जगह मुहैया करवाया गया।