विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

By JagranEdited By:
Published: Wed, 10 Nov 2021 09:07 PM (IST)

फगवाड़ा के चाचोकी नहर पर छठ घाट पर छठ पर्व मनाया गया।

छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि
छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : छठ पूजा त्योहार को लेकर बुधवार को चाचोकी नहर पर छठ घाट बनाकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। छठ पूजा को लेकर फगवाड़ा में रह रहे बिहार व यूपी के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस उपलक्ष्य में नहर के घाट पर छठी मैया के मंदिर बनाए गए है। षष्ठी के दिन सुबह वेदी पर जाकर पूजा की गई। फिर दोपहर बाद घाट पर वेदी के पास पूजन सामग्री चढ़ाई गई व दीप जलाए गए। इसके बाद अस्त होते हुए सूर्य को दीप दिखाकर प्रसाद अर्पित कर दूध व जल चढ़ाया गया एवं दीप जल में प्रवाहित किए। वहीं आज वीरवार को श्रद्धालु भोर में परिजनों के साथ घाट पर जाकर पानी में खड़े होकर सूर्य दिखने पर दीप अर्पित कर उसे जल में प्रवाहित करेंगे। श्रद्धालु अंजलि से जल अर्पित करने के साथ साथ दूध चढ़ाएंगे और भगवान सूर्य को प्रसाद अर्पित करेंगे। समारोह में विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस), केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश उनकी पत्नी समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश विशेष तौर पर शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक धालीवाल ने कहा कि छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है और चाचोकी नहर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने के लिए पहुंचते है। विधायक ने कहा कि चाचोकी नहर के पास छठ पूजा के दौरान पूर्व में श्रद्धालुओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कांग्रेस सरकार ने छठ घाट पर लाखों खर्च कर विकास के काम करवाएं। विधायक ने कहा कि सभी धर्मो के लोगों को मिलजुल कर सभी तैयार मनाने चाहिए। विधायक धालीवाल ने कहा कि वे फगवाड़ा हलके के विकास के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है, शहर में विकास से जुड़ी कोई भी समस्या रहने नहीं दी जाएगी। वहीं, पंजाब बसपा प्रधान जसबीर सिंह गढ़ी व लोक इंसाफ पार्टी के नेता जरनैल नंगल ने चाचोकी नहर पर पहुंच कर श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, विनोद वरमानी, जतिदर वरमानी, बंटी वालिया, सुनील पराशर, राजु भगतपुरा, मनीष प्रभार, पूर्व मेयर अरुण खोसला, प्रमोद मिश्रा, चंदा मिश्रा, इंद्रजीत सोनकर, रमेश सचदेवा, सरवण सिंह कुलार, बलजिदर ठेकेदार, राजकुमार गुप्ता, परमजीत खुराना, सर्वजीत कौर, प्रितपाल कौर तुली, बलविदर ठाकुर, रामचंद्र, अजय मिश्रा, गुडू तिवारी, विपन नंदा, सुरिदर शाह, बहादुर शाह, मोहन लाल शर्मा, सोनू कुमार, जगदम्बा प्रसाद, मनोज भगत, कन्हैया भगत मनोज शाह, राकेश कुमार, अमरनाथ झा, रागनी झा व अन्य उपस्थित थे।