चंचल सेठ शिव शक्ति माता मंदिर की प्रधान बनीं
शिव शक्ति माता मंदिर जोशियां मोहल्ला में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : शिव शक्ति माता मंदिर जोशियां मोहल्ला में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। पाठ आयोजन चंचल सेठ का कमेटी के दोबारा लाइफ टाइम प्रधान नियुक्त किए जान पर किया गया था। इससे पूर्व चंचल सेठ मंदिर कमेटी की प्रधान रह चुकी है। इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडली की ओर संकीर्तन भी किया। मंडली ने अपने भजनों में मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है, शाम चंदा शामा चाकोरी बड़ी सुंदर है दोनो की जोड़ी आदि सुना कर उपस्थित श्रद्धालओं को झूमने पर विवश कर दिया। कमेटी सदस्यों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मीना गुप्ता, कमला जोशी, जनक कुकरेजा, ऊषा रानी, सवित्री आहूजा, अमिता, सुमन, चंचल अरोड़ा, वीना शर्मा, तृप्ता, मेघा, नीलम, सुभाष, पूनम, कुलविंदर व अन्य उपस्थित थे।