Move to Jagran APP

भाजपा ने फगवाड़ा का किया सर्वपक्षीय विकास, निगम चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ेंगे : सोम प्रकाश

नगर निगम चुनावों को लेकर बेशक अभी तक किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 09:39 PM (IST)
भाजपा ने फगवाड़ा का किया सर्वपक्षीय विकास, निगम चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ेंगे : सोम प्रकाश
भाजपा ने फगवाड़ा का किया सर्वपक्षीय विकास, निगम चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ेंगे : सोम प्रकाश

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : नगर निगम चुनावों को लेकर बेशक अभी तक किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं हुई है। इसके बावजूद सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर निगम चुनावों की तैयारियों में लगे हुए है। इसी के तहत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी फगवाड़ा की बैठक स्थानीय सतनामपुरा क्षेत्र में स्थित प्राइम टावर में हुई। बैठक में केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश विशेष तौर पर शामिल हुए। इस बैठक में प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश बाघा, समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश व चुनाव प्रभारी रजिंदर भंडारी भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा विकास के नाम पर जीत दर्ज करेगी। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के पूर्व पार्षद व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के शासन में फगवाड़ा हलके में रिकार्ड तोड़ विकास के काम करवाए गए, जबकि कांग्रेस के सत्ता में आने पर फगवाड़ा का विकास रूक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजसी दबाब में वार्डबंदी भी गलत ढंग से की गई है व इसे लेकर पार्टी ही नहीं बल्कि जनता में भी आक्रोश है।

इस मौके प्रदेश भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा व पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान प्रो. रजिंदर भंडारी ने कहा कि वर्कर पार्टी की गतिविधियों के बारे में जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करें। भाजपा नेताओं ने कैप्टन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगारी पंजाब की एक बड़ी समस्या है, जिसे खत्म करने में पंजाब की कैप्टन सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अवतार मंड, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश दुग्गल, पूर्व मेयर अरुण खोसला, इन्द्रजीत खलियाण, मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जसविंदर कौर, सोनू रावलपिंडी, पूर्व पार्षद संजय ग्रोवर, पूर्व पार्षद अनुराग मानखंड, पूर्व पार्षद रोहित पाठक, पूर्व पार्षद महिंदरपाल थापर, पूर्व पार्षद बीराराम बलजोत, पूर्व पार्षद राज कुमार गुप्ता, प्रदीप अहुजा, अशोक दुग्गल, सुनील मदान, परमिंदर सिंह, बलविंदर ठाकुर, अमरीक टिब्बी, परमिंदर सिंह पिंदा, भारती शर्मा, नितिन,आशु पूरी के अलावा अन्य उपस्थित थे। बोले, मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं

केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि चुनावों में टिकट वितरण में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और निष्पक्षता से जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि पार्टी प्रति मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। अगर कोई नाराज होकर अपने घर बैठा है तो वह उसकी अपनी मंशा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नगर निगम चुनावों में सभी वार्डो पर जीत दर्ज करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.