पोस्टमैट्रिक घोटाले की हो सीबीआइ जांच
भारतीय आम जनता पार्टी की ओर से कपूरथला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : भारतीय आम जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भर में अध्यक्ष सतीश कुमार नाहर के निर्देशों पर कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के पुतले जलाए जा रहे हैं। शनिवार को कपूरथला के कोटू चौक में जिला उपाध्यक्ष संतोख सिंह और शहरी अध्यक्ष राज कुमार लोटा ने वर्करों के साथ मिल कर कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का पुतला फूंका। शनिवार सुबह कोटू चौक में पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद शहीद भगत सिंह पहुंचे तथा कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का पुतला जला कर जमकर नारेबाजी की। संतोख सिंह और राज कुमर लोटा ने कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है। सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने अनुसूचित जाति के बच्चों के स्कॉलरशिप भी राशि को भी हजम कर लिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से साधू सिंह धर्मसोत को मंत्री पद से बर्खास्त करने तथा मामले की सीबीआइ जांच करवाने की मांग की। मौके पर गुरदेव कौर, बीबी बख्शो, भुपिन्दर बिट्टू, जसपाल सिंह, काजल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर रविंदर सिंह, प्रेम सिंह, बलबीर सिंह, रजवंत कौर, देवी, रवि गिल, सनी, मोनू, निक्का, जसवीर कौर, गुरप्रीत, विक्की, सोनू आदि उपस्थित थे।