लड़की को भगाने के मामले में दो पर केस
थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने लड़की को भगाने के मामले में दो युवकों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 02:15 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 02:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी की पुलिस ने नाबालिग को बहला कर ले जाने के आरोप में दो युवकों पर केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान मनजोत सिंह वासी ब्लाक नंबर ए 1 मार्कफैड एवं अकरस वासी मार्कफैड के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में सनमदीप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपित कई दिनों से उसकी बेटी का का पीछा करते थे। उसे शक है कि उसकी बेटी को उक्त दोनो आरोपित ही भगाकर ले गया है। पुलिस ने जांच के बाद उक्त दोनों आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें