Move to Jagran APP

अवतार सिंह मंड का भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

सीनियर भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अवतार सिंह मंड के आल इंडिया किसान मोर्चा के अंतर्गत मीडिया समिति का सह संयोजक बनने पर फगवाड़ा में भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 01:29 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 01:29 AM (IST)
अवतार सिंह मंड का भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : सीनियर भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अवतार सिंह मंड के आल इंडिया किसान मोर्चा के अंतर्गत मीडिया समिति का सह संयोजक बनने पर फगवाड़ा में भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। पंजाब के पूर्व मंत्री चौधरी स्वर्णा राम के नेतृत्व में आयोजित समारोह में अवतार सिंह मंड को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री चौधरी स्वर्णा राम ने कहा कि भाजपा नेता अवतार सिंह मंड लंबे अर्से से भाजपा संगठन के साथ जुड़े हुए है, मंड ने पार्टी के अलग अलग पदों पर सफलतापूर्वक काम किया है। वहीं, पूर्व में अवतार सिंह मंड ने जिला परिषद का सदस्य रहने के दौरान लोकहित में भी बेहतरीन काम किया है। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजयुमो के पूर्व महासचिव अमित सांपला आशु ने अवतार मंड को बधाई देते हुए कहा कि मंड पार्टी के मेहनती और इमानदार नेता है। उन्होंने हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है। इस दौरान पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष संजू चैहल, पार्षद दविंदर सपरा, भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप आहूजा, पूर्व भाजपा प्रधान पंकज चावला, सरपंच सुलक्खन सिंह मौली, जिला भाजयुमो के पूर्व प्रधान बबलू कंदोला, सुखविंदर सिंह टैरी, गुरजीत सिंह विर्दी, सन्नी बत्ता, भाजपा नेता अमित सचदेवा, कमल कपूर, अमनदीप सिंह, पूर्व सरपंच हरविंदर सिंह, हरजीत सिंह लडडू, पंचायत समिति सदस्य दलजीत सिंह, अमन बसरा, तलविंदर सिंह मंड, परमिंदर सिंह मंड, साहिल भार्गव, विक्की ठकरक्की सहित बड़ी संख्या में भाजपाईयों ने अवतार सिंह मंड को बधाई दी।

loksabha election banner

भाजपा नेता अवतार सिंह मंड ने केंद्रीय खेतीबाड़ी मंत्री राधा मोहन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, आल इंडिया किसान मोर्चा के प्रधान व¨रदर सिंह, मीडिया कनवीनर महेश वर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा प्रधान श्वेत मलिक, सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मंत्री चौधरी स्वर्णा राम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा हाईकमान की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी इमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। अवतार मंड ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। मोदी सरकार की ओर से किसानों और आम लोगों के हितों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.