जीत की खुशी में भाजपा ने निकाला रोड शो
लोकसभा हलका होशियारपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने भाजपा विधायक सोम प्रकाश की जीत की खुशी में शुक्रवार को फगवाड़ा में अकाली भाजपाइयों ने खूब जश्न मनाया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : लोकसभा हलका होशियारपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने भाजपा विधायक सोम प्रकाश की जीत की खुशी में शुक्रवार को फगवाड़ा में अकाली भाजपाइयों ने खूब जश्न मनाया। इस दौरान फगवाड़ा की जनता का आभार प्रकट करने के लिए शहर में रोड शो निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकाली भाजपा के नेता और वर्कर शामिल हुए। स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर में स्थित जनता की रसोई से शुरू हुआ रोड शो गुरु हरगोबिंद नगर, सेंट्रल टाउन, मंडी रोड, बंगा रोड, बांसा वाला बाजार, गौशाला बाजार, सराय रोड, पुरानी मंडी रोड सहित अलग अलग क्षेत्रों में होते हुए वापिस जनता की रसोई में पहुंचा। रोड शो का हर बाजार में जोरदार स्वागत किया गया, दुकानदारों व आम लोगों ने सांसद सोम प्रकाश व उनकी पत्नी अनीता सोम प्रकाश का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया व उन्हें फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, इस इस दौरान लड्डू बांटकर लोगों का मुंह मीठा करवाया गया। वहीं, सांसद सोम प्रकाश व समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश ने फगवाड़ा वासियों का उन्हें जीताने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि फगवाड़ा की जनता उनका परिवार है और वे हमेशा लोकसभा हलका होशियारपुर में पड़ते सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए वचनबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच साल के शासनकाल में बेहतरीन काम करते हुए देशहित व देश के लोगों के विकास, उन्नति व प्रगति के लिए काम किया है। सोम प्रकाश व अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के चलते ही भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने चुनावों में बढि़या प्रदर्शन किया व देश में एनडीए की सरकार बनी। इस अवसर पर जरनैल सिंह वाहद, आरएसएस के पूर्व जिला संघ चालक शिव हांडा, पुरषोत्तम पासी, राकेश दुग्गल, रमेश सचदेवा, सुरिदर चोपड़ा, सरवण ंिसह कुलार, नगर निगम के डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना, देव शर्मा, बलदेव शर्मा, संजीव कैंथ गोल्डी, कृष्ण बजाज, समाज सेवक प्रदीप आहूजा, वेद प्रकाश तनेजा, पार्षद परमजीत सिंह खुराना, चेतन सूरी, भाजपा प्रधान परमजीत सिंह पम्मा, अवतार सिंह मंड, संजू चैहल, भाजयुमो नेता अमित शुक्ला, हरीश दुग्गल, अमित सचदेवा, धर्मेद्र दुग्गल, बल्लू वालिया, बंटू वालिया, कीमती लाल शर्मा, इंद्रजीत खल्याण, गगन सोनी, साबी टोहरी, सोनू रावलपिंडी, पार्षद संजय ग्रोवर, पार्षद नरेश कोटरानी, पार्षद इंद्रजीत सोनकर, भाजपा नेता हर्ष वीरजी, परविंदर पिंदा, पार्षद जसविंदर कौर, अमरीक सिंह टिब्बी, सुलक्खन सिंह मौली, सैफी चडडा, भारती शर्मा, निक्की शर्मा, विपन मदान, कुश खोसला, सोपान खोसला, प्रितपाल कौर तूली सहित बड़ी संख्या में अकाली भाजपाई उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप