Move to Jagran APP

मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का योगदान अतुलनीय : राजेश बाघा

भारतीय मजदूर संघ फगवाड़ा ने मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष पर स्थानीय आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक समारोह का आयोजन कर उन्हे भावभानी श्रद्धांजली दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 05:32 PM (IST)
मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का योगदान अतुलनीय : राजेश बाघा
मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का योगदान अतुलनीय : राजेश बाघा

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भारतीय मजदूर संघ फगवाड़ा ने मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष पर स्थानीय आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक समारोह का आयोजन कर उन्हे भावभानी श्रद्धांजली दी गई। समागम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता राजेश बाघा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी का योगदान अतुलनीय रहा है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुबख्श राय, प्रदेश कार्यालय सचिव राजनारायण यादव ने भी समारोह में विशेष रूप से भाग लिया। वक्ताओं ने बताया कि ठेंगड़ी का जन्म महाराष्ट्र में वर्धा जिले के गांव आर्वी में 10 नवंबर 1920 को हुआ। वे कुशल संगठनकर्ता व सुविख्यात विद्वान थे। लगभग आधी शताब्दी तक वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रचारक रहे। राजेश बाघा ने ठेंगड़ी को श्रद्धासुमन अíपत करते हुए बताया कि बहुत सारी पुस्तकों की रचना व संपादन करने का उन्हें श्रेय प्राप्त है। उनका परिचय देना गागर में सागर भरने की कोशिश जैसा है। भारतीय संस्कृति की पहचान को दुनिया भर में पहुंचाने में उनका योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर जिला मंत्री चंदेश्वर मिश्रा, कोषाध्यक्ष हरीश चन्द्र यादव, देवेन्द्र सिंह, लाल बचन प्रसाद, राजकृपाल, भरत यादव, भूषण यादव, शंभू प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, जतिन वोहरा, राजेश रुकी, सुलेश गोयल आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.