Move to Jagran APP

आपातकाल के विरोध में भाजपा नेताओं ने मनाया काला दिवस

भाजपा नेताओं ने संगोष्ठी का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM (IST)
आपातकाल के विरोध में भाजपा नेताओं ने मनाया काला दिवस

संवाद सहयोगी, कपूरथला : 25 जून 1975 में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री रहीं स्व.इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी के विरोध में शनिवार को भाजपा नेताओं ने काला दिवस के रूप से मनाया तथा इस पर संगोष्ठी आयोजित की।

loksabha election banner

मंदिर धर्म सभा में भाजपा के मंडल प्रधान चेतन सूरी के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी को भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य पुरुषोत्तम पासी, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यश महाजन, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य मनु धीर, भाजपा मेडिकल सेल के प्रदेश नेता डा.रणवीर कौशल उपस्थित हुए। इमरजेंसी के दौरान कपूरथला के दो मीसा बंदियों अशोक गुप्ता व धर्मपाल बजाज को सम्मानित किया गया।

जिला प्रधान राजेश पासी ने कहा कि आपातकाल इस देश में आजादी की दूसरी लड़ाई की तरह था। सत्ता पर काबिज रहने के लिए देश में आपातकाल लगाया गया। मीडिया पर शिकंजा कसा गया। इंदिरा गांधी के खिलाफ एक लाइन भी लिखी जाती तो उसे हटवा दिया जाता या पत्रकारों को जेल में डाल दिया जाता। आपातकाल की वजह से लाखों परिवार पीडि़त हैं आज भी। हमारी मांग है कि आपातकाल का इतिहास पाठ्य पुस्तकों में शामिल होना चाहिए। स्कूल के बच्चों को पढ़ाना चाहिए जो कुछ उस वक्त हुआ था। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने कहा कि 25 जून 1975 की रात में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर दिया था। यह भारतीय राजनीतिक इतिहास का काला अध्याय था। कहा कि हाईकोर्ट की ओर से इंदिरा गांधी के खिलाफ दिया गया फैसला इस आपातकाल की सबसे अहम वजह थी जिसमें इंदिरा गांधी को चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का दोषी पाया गया था। शारदा ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में अराजकता, भ्रष्टाचार, कुशासन से जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। जनता का मूड कांग्रेस सरकार के विपरीत था। ऐसे में सत्ता से बेदखल होने के डर से तत्कालीन प्रधानमंत्री ने आपातकाल लागू किया। आपातकाल के बाद इंदिरा हटाओ देश बचाओ का नारा बुलंद हुआ। उन्होंने कहा कि 21 माह तक चले आपातकाल में सबसे अधिक दमन आरएसएस का किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव एडवोकेट चन्दर शेखर, अशोक माहला, अश्वनी तुली, कुसुम पसरीचा, रिपी शर्मा, राजिदर धंजल, यादविदर पासी, मंडल महासचिव कमलजीत प्रभाकर, मंडल महासचिव विशाल सोंधी,धमबीर बाबी, अनिल कुमार राजन, स्वामी प्रसाद, राजकुमार शर्मा, नरेश सेठी, सुशिल भल्ला, युवा मोर्चा जिला महासचिव विवेक सिंह सनी बैंस, युवा मोर्चा के मंडल प्रधान सुमंग शर्मा, भीषम सूद जश्न भंडारी, तानी भंडारी, अंश, दिशांत बत्रा, अरमान, हरी, काली आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.