बिटूखख व अन्य रणजीत ¨सह राणा की पार्टी में शामिल
हलका भुलत्थ में सुखपाल ¨सह खही के खेमे बडा झटका लगा जब उनके मुख्य समर्थक बलविन्द्र ¨सह बिटू खख सैकडों साथियों सहित ा कांग्रेस में शामिल हो गए।इसके साथ कांग्रेस के हलका इंचार्ज रणजीत ¨सह राणा को बडा साथ मिला। इस मौके शामिल वर्करों में लखविन्द्र ¨सह लाहोरिया, रकेश कुमार जोशी, सतपाल ¨सह, मंगी ढीगरा, कमलजीत ¨सह, चरनजीत ¨सह, जसपाल ¨सह,
संवाद सहयोगी, नडाला : हलका भुलत्थ में सुखपाल ¨सह खैहरा को तब बड़ा झटका लगा, जब उनके समर्थक बलविन्द्र ¨सह बिटू खख सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के भुलत्थ हलका इंचार्ज रणजीत ¨सह राणा ने सोमवार को एक समागम में पार्टी में शामिल होने पर बलविन्द्र ¨सह बिटू खख, लखविन्द्र ¨सह लाहोरिया, रकेश कुमार जोशी, सतपाल ¨सह, मंगी ढीगरा, कमलजीत ¨सह, चरनजीत ¨सह, जसपाल ¨सह, तरलोचन ¨सह, करनैल ¨सह, मलकीत ¨सह, सुखदेव ¨सह, जसपाल ¨सह नडाला और इंन्द्रजीत ¨सह नडाला को सम्मानित किया। राणा ने कहा कि हलके के लोगों ने सुखपाल ¨सह खहिरा पर विश्वास कर विधायक बनाया था। लेकिन उसने इलाके के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। पंचायत चुनाव में लोगों ने उसको आईना दिखा दिया है। वह अपने गांव से सरपंच का चुनाव हार गए। पिछले लंबे समय से वह लगातार हलके से गायब रहे। सिर्फ कुर्सी के लालच में प्रदेश राजनीति में उठा-पटक करने वाले खैहरा आज कल पंजाब के लोगों को नई पार्टी बनाकर मूर्ख बना रहा है।
बलविन्द्र ¨सह बिटू खख ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए दिन रात एक करेंगे व राणा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगें। इस मौके पर ब्लॉक समिति मेंबर निशान ¨सह अकाला, महासचिव दलविन्द्र ¨सह कंग, जत्थेदार जीत ¨सह रामगढ़, बलराम ¨सह रंधावा महासचिव, अमनदीप ¨सह काहलो, विलीयम सभ्रवाल, कुलवंत ¨सह प्रधान ट्रक यूनियन क्लब, रछपाल ¨सह व अन्य उपस्थित थे।