Move to Jagran APP

राहत के साथ आफत बनकर बरसे बादल, नगर निगम के विकास कार्यो की खुली पोल

शुक्रवार सुबह शहर में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 07:48 PM (IST)
राहत के साथ आफत बनकर बरसे बादल, नगर निगम के विकास कार्यो की खुली पोल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : शुक्रवार सुबह शहर में झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से तापमान में अचानक गिरावट आ गई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को विरासती शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वीरवार को कपूरथला का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री था। तापमान में गिरावट के चलते इससे लोगों को पिछले तीन-चार दिन से सता रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग लुधियाना की मानें तो सूबे में आगामी दिनों में कई जगहों पर तेज बारिश की संभावना है। शुक्रवार को कुल 30 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

शहर में शुक्रवार सुबह के बाद बाद दोपहर और शाम तक बारिश होती रही। झमाझम बारिश के कारण शहर के निचली इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। शहर के सत्य नारायण बाजार, कचहरी चौक, शास्त्री मार्केट, कौटू चौक अमृत बाजार, फव्वारा चौक, कसाबां मोहल्ला, शेखूपुर आदि इलाकों में बारिश का पानी भर हो गया। कई जगह बारिश का पानी भरने के कारण नालियां ओवरफ्लो हो गई और उनमें जमी गंदगी सड़कों पर फैल गई। कई दुकानदार साफ-सफाई करते देखे गए। कृषि खोज केंद्र कपूरथला के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को करीब 30 एमएम बारिश हुई है। आने वाले एक-दो दिन में भी जिले में कई जगह बारिश होने के आसार है।

बारिश से किसानों के चेहरे खिले

उधर, खेतों में धान की रोपाई के लिए पानी की कमी से जूझ रहे किसानों को बारिश से राहत मिली है। खेतों में पानी कमी के चलते धान की रोपाई का काम बाधित हो रहा था। बारिश से किसानों ने धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक-दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। नई दाना मंडी में पहुंचे किसानों ने बताया कि खेतों में धान की रोपाई का काम जारी है। कांजली, कोकलपुर, धम्म, थेह कांजला, भीला, विजौला, नूरपुर जट्टां, निजामपुर, निजामपुर बूटां आदि क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। किसान बलबीर सिंह, पूर्व सरपंच बचित्र सिंह, जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, बाज सिंह, बलदेव सिंह, बख्तावर सिंह, निरंजन सिंह, स्वेग सिंह, बख्शीश सिंह आदि ने बताया कि बारिश से गर्मी से तो राहत मिली, साथ ही धान की रोपाई के लिए उन्हें पानी की कमी भी पूरी हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.