कार सेवा के लिए सहायता राशि दी
शहर निवासी सेवानिवृत्त मास्टर दर्शन सिंह ने संत सीचेवाल को कारसेवा के लिए सहायता राशि दी
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 07:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : शहर निवासी सेवानिवृत्त मास्टर दर्शन सिंह हर साल एक महीने की पेंशन राशि संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी की तरफ से किए जा रहे समाज सेवा के कामों के लिए दान करते हैं। उन्होंने बताया कि वह संत सीचेवाल की ओर से काली वेई को अनुपम छवि प्रदान करने के कार्य से प्रभावित होकर प्रति वर्ष एक माह का पेंशन दान देने का निर्णय लिया है। उनके निवास स्थान पर बुधवार को निर्मल कुटिया सीचेवाल के सेवक गुरविदर सिंह मास्टर दर्शन सिंह से 21000 रुपये का चेक प्राप्त किया। इस मौके परिवार की तरफ से सेवकों का भी सम्मान किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें