विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांव मौली को विकास कार्यो के लिए पांच लाख मंजूर

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Dec 2021 06:23 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Dec 2021 08:00 PM (GMT+05:30)

समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश ने वीरवार को फगवाड़ा के गांव मौली में मंजूरी पत्र सौंपा।

गांव मौली को विकास कार्यो के लिए पांच लाख मंजूर
गांव मौली को विकास कार्यो के लिए पांच लाख मंजूर

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश ने वीरवार को फगवाड़ा के गांव मौली में विकास के अलग-अलग कामों के लिए ग्राम पंचायत को केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश की ओर से अपन सांसद निधि से जार किए गए पांच लाख की स्वीकृति पत्र सौंपा। अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव में विकास के कामों को लेकर ग्रांट की मांग रखी। जिस पर उन्होंने गांव वासियों को भरोसा दिया था कि वह जल्द ही उनकी मांग को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश की ओर से अपने एमपी लैड फंड से गांव को पांच लाख रुपये की ग्रांट का स्वीकृति पत्र जारी किया गया था, जिसें उन्होंने वीरवार को ग्राम पंचायत को सौंप दिया है। अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार शहर व गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है और सभी गांवों व शहरों का बिना किसी भेदभाव के एक सामान विकास करवाया जा रहा है। अनीता ने कहा कि मोदी सरकार शहरों, गांवों व धार्मिक स्थलों के विकास के लिए विशेष ध्यान दे रही हैं। अनीता सोम प्रकाश ने कहा कि जल्द ही संसदीय क्षेत्र होशियारपुर के सभी गांवों को ग्रांट जारी की जाएगी ताकि चुनावों संबंधी किए सभी वादे समय रहते पूरे किए जा सकें। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से देश हित में हमेशा अहम फैसले लिए गए हैं। इस मौके पर सुरजीत सिंह जीता, जसविदर कौर, जगदीश राए सहित गांव वासी उपस्थित थे।