Move to Jagran APP

भगवान वाल्मीकि आश्रम अमृतसर जा रही यात्रा का करतारपुर में स्वागत

भगवान वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव को समर्पित विशाल यात्रा भगवान वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान रोशन लाल सभ्रवाल की देखरेख में कपूरथला से पावन वाल्मीकि आश्रम अमृतसर की ओर रवाना हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 02:32 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 02:32 AM (IST)
भगवान वाल्मीकि आश्रम अमृतसर जा रही यात्रा का करतारपुर में स्वागत
भगवान वाल्मीकि आश्रम अमृतसर जा रही यात्रा का करतारपुर में स्वागत

संवाद सहयोगी, करतारपुर : भगवान वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव को समर्पित विशाल यात्रा भगवान वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान रोशन लाल सभ्रवाल की देखरेख में कपूरथला से पावन वाल्मीकि आश्रम अमृतसर की ओर रवाना हुई।

loksabha election banner

करतारपुर पहुंचने पर विशाल शोभायात्रा का स्वागत शिरोमणि अकाली दल एससी विग के प्रधान विपन थापर की देखरेख में किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन नरेश अग्रवाल, जत्थेदार गुरविदर सिंह भतीजा, पार्षद सेवा सिंह, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद मनजीत सिंह, सुमेश सोंधी, रमेश खोसला, धीरज सक्सेना, अशोक सोहल इत्यादि ने भव्य स्वागत किया तथा राष्ट्रीय प्रधान रोशन लाल सभ्रवाल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा उनके साथ पहुंचे गणमान्यों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुमेश सोंधी, सुरेंद्र नाहर, परमजीत भट्टी, अशोक भट्टी, अजय खोसला, साहिल थापर, राज थापर, विजय थापर, रमेश खोसला, मिटू सोंधी, राजिदर कुमार आदि मौजूद थे।

आंबेडकर साहेब जी की प्रतिमा के आगे हुए नतमस्तक कपूरथला से चली विशाल यात्रा का करतारपुर पहुंचने पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय प्रधान रोशन लाल सभ्रवाल डा. आंबेडकर साहेब चौक में लगी डा. आंबेडकर साहेब की प्रतिमा के आगे नतमस्तक हुए तथा आशीर्वाद लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.