69 कर्मियों ने उठाया मेडिकल कैंप का लाभ
रेल कोच फैक्ट्री में मेडिकल कैंप लगाया गया।
जागरण संवाददाता, कपूरथला : रेल कोच फैक्ट्री में रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में रेलवे सुरक्षा बल में काम करने वाले 69 कर्मचारियों की मेडिकल जाँच की गई। कैंप में आरपीएफ कर्मचारियों की ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच और ईसीजी निरीक्षण किया गया। रोग से ग्रस्त होने वालों को संतुलित खानपान तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए परामर्श दिया गया। कैंप आरसीएफ के प्रिंसिपल चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एसपीएस सचदेवा के मार्गदर्शन में लगाया गया। डॉक्टर हरमनप्रीत सिंह ने कर्मचारियों के सेहत की जांच की। विशेष परामर्श डाक्टर सुरेश चंद, सहायक चीफ मेडिकल ऑफिसर ने दिया। रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर एलआर मीणा ने कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। डाक्टर एसपी एस सचदेवा ने कहा कि आरसीएफ प्रशासन कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति प्रशासन बेहद सतर्क है। कर्मचारियों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए विशेष मेडिकल कैंप भी समय-समय पर लगाये जा रहे हैं।